मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

सिंगापुर से पटना लौटे राजद सुप्रीमो लालू यादव ’मौन’, तेजस्वी यादव व मीसा भारती ने संभाला मोर्चा, राबड़ी आवास पर ’पुलिस का पहरा!

On: June 10, 2026 11:09 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

सिंगापुर से राजधानी पटना लौटे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने चुप्पी साधे रखी है। जबकि, पटना हवाईअड्डे पर ही सम्राट सरकार पर लालू पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और सांसद पुत्री डॉ.मीसा भारती ने जमकर आलोचना की है। दरअसल, र्सिफ एक पखवाड़े के अंदर दल और परिवार के स्तर पर इतना कुछ घटित हो गया कि राजद सुप्रीमो लालू यादव अब सरकार को लानत तक नहीं दे पा रहे। सिंगापुर में रुटीन चेकअप के बाद लालू यादव मंगलवार यानी 9 जून को राजधानी पटना लौट आए हैं।लालू यादव के साथ उनकी सांसद पुत्री डॉ.मीसा भारती व लालू पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी थे। पटना एयरपोर्ट से लालू यादव को राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने सुरक्षा घेरे में लेकर राबड़ी आवास तक पहुंचाया। जहां इस बीच मीडियाकर्मी सवाल करते रहे, लेकिन लालू यादव ‘मौन’ साधे रहे। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तरह यहां बिहार सरकार को भला-बुरा कुछ नहीं कहा। अलबत्ता लालू पुत्र तेजस्वी यादव और पुत्री डॉ.मीसा भारती ने सम्राट सरकार को जी-भरकर कोसा। उनके बोले राजनीतिक-शाब्दिक मर्यादा की भी सीमा लांघ गए। सिंगापुर से दिल्ली लौटने पर लालू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए पागल आदि विशेषण का उपयोग किया था। उल्लेखनीय है कि दिल्ली से लालू यादव 28 मई 2026 को सिंगापुर रवाना हुए थे। उससे 3 दिन पूर्व वह पटना से दिल्ली गए थे। जहां तेजस्वी यादव के इकलौते पुत्र इराज की पहली जन्मतिथि पर एक समारोह का आयोजन हुआ था। वहां से लालू की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी राजधानी पटना लौटीं, तो 10 सर्कूलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस तीसरी बार मिल गया। इसके कुछ दिन बाद लालू-राबड़ी की सुरक्षा व्यवस्था में कटौती कर दी गई। राबड़ी ऐसी नाराज हुईं कि उन्होंने बंगले के भीतर-बाहर से सभी सुरक्षाकर्मियों को खदेड़ दिया। उसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म ’एक्स’ पर सिंगापुर वाली पुत्री रोहिणी आचार्य ने ललकार लगाई और लाठियां लिए राजद के कार्यकर्ता राबड़ी आवास की सुरक्षा में पहुंच गए। उन्हीं पहरेदारों में से कुछ मंगलवार को लालू यादव को लेने पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे। इधर, बिहार की पहली महिला पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद सुप्रीमो लालू यादव की सुरक्षा में कटौती को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और राजद के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। उधर, पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर जमकर हमला बोला।उन्होंने जहां राज्य सरकार को कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास बिहार को आगे ले जाने का कोई विजन या रोडमैप नहीं है। सरकार इधर-उधर की बातों में जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर डॉ.मीसा भारती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा और एनडीए सरकार ने अच्छी शुरुआत की है कि कल हमें जनता का जनादेश मिलेगा तो क्या करना है। उन्होंने सुरक्षा कटौती को लेकर सरकार पर तीखा तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार शायद अपराधियों को सुरक्षा देने में कमी हो रही थी। इसलिए दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा वापस लेने का फैसला कर किया। इधर, राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर राजद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे रहे। हर दिन शिफ्ट के मुताबिक कार्यकर्ता यहां बैठ रहे हैं। वहीं, राज्य के विभिन्न जिलों और प्रखंड मुख्यालयों पर भी राजद कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों को लेकर मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सुरक्षा कटौती का यह मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है और आने वाले दिनों में इसे लेकर सियासी बयानबाजी और तेज होने हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार, तेजस्वी यादव ने मांगी 5 हजार करोड़ की मदद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा

बिहार में बाढ़ के बीच सम्राट सरकार का मेगा प्लान, प्रभारी मंत्री-सचिव 13 जिलों में करेंगे कैंप, पटना के तटबंधों पर खास नजर, बाढ़ राहत के लिए आपदा प्रबंधन विभाग मुस्तैद

पटना में शिक्षक दिवस पर कांग्रेस सेवा दल व वित्त रहित शिक्षकों की ‘कफन पदयात्रा’, पुलिस के रोकने पर शिक्षकों और कार्यकर्ताओं ने मांगी भीख

बिहार में अब 7 दिन में आएगा मैट्रिक का रिजल्ट, शिक्षकों के लिए बनेगा अलग विशेष विश्वविद्यालय, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया एलान

पटना में कमीशन के तौर पर मांगे 3 लाख, 1.04 लाख घूस लेते रंगे हाथ चढ़े कार्यपालक अभियंता, आवास से 8.36 लाख नकद व निवेश के कागजात भी बरामद

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 8 मोबाइल व 1 लैपटॉप बरामद

Leave a Comment