मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाबी युवती की कनाडा में हत्या, लिविंग पार्टनर ने गला घोंटा,लुधियाना की रहने वाली थी युवती पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश

On: July 24, 2026 10:58 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

कनाडा में एडमिंटन शहर में पंजाबी युवती की लिविंग पार्टनर ने हत्या कर दी। झगड़े के दौरान लिविंग पार्टनर ने उसका गला घोटा,कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान दमनप्रीत कौर 23 के तौर पर हुई है वह लुधियाना में समराला गांव लाल कलां की रहने वाली थी।वहीं आरोपी रितेश 22 दिल्ली का रहने वाला है उस पर सेकंड डिग्री मर्डर के चार्ज लगाए गए हैं।पिता ने 5 साल पहले जमीन बेचकर दमनप्रीत को कनाडा भेजा था पिता गुरुद्वारे में पाठी हैं।

अब आपको बताते हैं सिलसिले वर पूरा मामला

पढ़ाई के दौरान युवक से हुई मुलाकात,दमनप्रीत कौर करीब 5 साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी वहीं 2021 में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात रितेश से हुई दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में वह लिंविंग रिलेशनशिप में रहने लगे हालांकि दोनों कब से साथ में रह रहे थे इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पाई है।

3 दिन इलाज के बाद अस्पताल में युवती ने तोड़ दिया दम, 9 जुलाई की शाम 6:44 पर एडमिंटन पुलिस को दक्षिण पूर्वी शहर के सिल्वर बेरी इलाके में स्थित एक मकान से इमरजेंसी फोन आया जब पुलिस और पैरामेडिकल टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने दमनप्रीत बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने दामनप्रीत को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां 12 जुलाई को उसने अंतिम सांस ली। 14 जुलाई को मेडिकल एग्जामिनर द्वारा की गई पोस्टमार्टम जांच में यह साफ हो गया कि दमनप्रीत की मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि गला घुटने के कारण हुई थी।

22 जुलाई को आरोपी को अरेस्ट का चार्ज लगाया

एडमिंटन पुलिस सर्विस की होमीसाइड यूनिट ने 12 जुलाई को आरोपी रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामला घरेलू हिंसा या पार्टनर हिंसा इंटिमेट पार्टनर होम साइट का है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वह इस मामले में किसी अन्य की तलाश नहीं कर रही है और वह मानते हैं कि पार्टनर ने ही युवती का गला घोटा है।

कोर्ट की आगामी सुनवाईयों में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की अन्य जानकारी 23 जुलाई को साझा की। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है वही आपको बता दें डेड बॉडी पंजाब लाई जाएगी दमनप्रीत कौर एडमिंटन में रहती थी वह पढ़ाई के बाद अब नौकरी कर रही थी कनाडा मीडिया के अनुसार दमनप्रीत के शव को भारत में उनके परिवार के पास भेजना और अंतिम संस्कार के कागजी कार्यों का खर्च उठाने के लिए एक को फंड भी अभियान शुरू किया गया है परिवार के आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। शव को भारत पहुंचा जाएगा अभी इसकी कोई तारीख तय नहीं की जा सकी है। बताया जा रहा है कि रितेश भी पढ़ाई के बाद कनाडा में जॉब कर रहा था वहीं अब तक भारत सरकार या भारतीय दूतावास की ओर से परिवार को किसी तरह की सहायता नहीं मिली है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब के अबोहर में पेट्रोल पंप पर 28 हज़ार की हुई लूट हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को धमकाया कहा कैश दो वरना गोली मार देंगे

अमृतसर में मीरी पीरी खालसा मार्च शुरू बड़ी संख्या में संगत पहुंची,सुखबीर बादल ने दी शुभकामनाएं, 3 अगस्त को दमदमा साहिब में होगा समापन

पंजाब के अमृतसर में एक बार केंद्रीय जेल फिर सुर्खियों में आ गयी, जेल से बरामद हुए नशीले कैप्सूल और नशीला पदार्थ

पंजाब के अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं पर उठे बड़े सवाल सिविल अस्पताल में दिख रही बड़ी लापरवाही लोगों ने प्रशासन से करी अपील सरकार से करी मांग स्वास्थ्य विभाग सेवाओं को दुरुस्त करने का किया जा रहा अनुरोध

गुरदासपुर में युवक का मर्डर, सर में मारी गोली जाट ईसाई समुदाय का झगड़ा देखने गया था युवक, हाँथ मे हथियारों के साथ करी गुंडागर्दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Leave a Comment