Delhi Police : दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर 41 वरिष्ठ आईपीएस (IPS) और दो दानिप्स (DANIPS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल ने पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर मंगलवार को ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित ऑर्डर जारी किया। जारी ऑर्डर के मुताबिक, 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी गरिमा भटनागर को स्पेशल सीपी ईओडब्ल्यू के साथ डीपीएचसीएल की एमडी (MD) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 1996 बैच के IPS अधिकारी मनीष अग्रवाल को स्पेशल पीएसडी और अजय चौधरी को स्पेशल सीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं 1995 बैच के IPS अधिकारी डेविड लालरिंसांगा को स्पेशल सीपी ऑपरेशंस (पीसीआर एवं कम्युनिकेशन) साथ में एसपीयूएनईआर (SPUNER) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 1997 बैच के IPS अधिकारी अतुल कटियार को स्पेशल सीपी/वेलफेयर एंड लीगल डिवीजन बनाया गया है। 1998 बैच के IPS अधिकारी के. जगदीसन को स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश से स्थानांतरित होकर आए 1999 बैच के IPS अधिकारी विवेक किशोर को स्पेशल सीपी एसपीयूडब्ल्यूएसी (SPUWAC) एवं लाइसेंसिंग यूनिट की जिम्मेदारी दी है।
इसके अलावा 2004 बैच IPS अधिकारी वीनू बंसल को ज्वाइंट सीपी एसपीयूडब्ल्यूएसी (SPUWAC) और एसपीयूएनईआर (SPUNER) तैनात किया है। 2005 IPS अधिकारी सुमन गोयल को ज्वाइंट सीपी वेस्टर्न रेंज, राजनीश गुप्ता को ज्वाइंट सीपी ट्रांसपोर्ट, 2006 बैच IPS अधिकारी एमएम डुबरे को ज्वाइंट सीपी ईस्टर्न रेंज, 2007 बैच IPS अधिकारी दीपक पुरोहित को ज्वाइंट सीपी लाइसेंसिंग, नूपुर प्रसाद को ज्वाइंट सीपी न्यू दिल्ली रेंज, 2008 बैच IPS अधिकारी अजय कृष्ण शर्मा को ज्वाइंट सीपी पुलिस हेडक्वार्टर, ए. कोन को एडिशनल सीपी हेडक्वार्टर, 2010 बैच IPS अधिकारी संजय भाटिया को एडिशनल सीपी आईएफएसओ (IFSO), दिनेश कुमार गुप्ता को एडिशनल सीपी डीपीएचसीएल (DPHCL), वर्षा शर्मा को एडिशनल सीपी ईओ डब्ल्यू (EOW) की जिम्मेदारी सौंपी है।
बता दें कि 2011 बैच IPS अधिकारी प्रतिक्षा गोदारा को एडिशनल सीपी ट्रैफिक, 2012 बैच IPS अधिकारी जितेंद्र कुमार मीणा को एडिशनल सीपी विजिलेंस, निधिन वल्सन को एडिशनल सीपी स्पेशल ब्रांच, 2013 बैच IPS अधिकारी एके लाल को डीसीपी जीए (GA) तैनात किया है। 2014 बैच IPS अधिकारी राजा बांठिया को डीसीपी टेक्नोलॉजी एंड पीआई, डॉक्टर हेमंत तिवारी को डीसीपी स्पेशल ब्रांच तैनात किया है। 2015 बैच IPS अधिकारी विनीत कुमार को डीसीपी साउथ-ईस्ट, मंजीत को एडिशनल डीसीपी न्यू दिल्ली, निहारिका भट्ट को डीसीपी नॉर्थ, गीतांजली खंडेलवाल को एडिशनल डीसीपी शाहदरा, 2016 बैच IPS अधिकारी सत्यवान गौतम को डीसीपी पीसीआर एंड ऑपरेशन तैनात किया है।
2017 बैच IPS अधिकारी सचिन सिंघल को डीसीपी ट्रैफिक, तनुश्री को एडिशनल डीसीपी रोहिणी, 2018 बैच IPS अधिकारी पुखराज कमल गुप्ता को एडिशनल डीसीपी नॉर्थ, लाकेशवरण को एडिशनल डीसीपी आउटर-नॉर्थ, 2019 बैच IPS अधिकारी गौरव त्यागी को डीसीपी आईएफएसओ (IFSO) 2020 बैच IPS अधिकारी अंगद मेहता तो एडिशनल डीसीपी सेंट्रल, 2021 बैच IPS अधिकारी उत्कर्ष को एडिशनल डीसीपी साउथ-ईस्ट, श्वेता चौहान को डीसीपी ट्रैफिक, आईपीएस अधिकारी आर सुभाष को डीसीपी चौथी बटालियन, दानिप्स अधिकारी रजनीश को डीसीपी डीपीएचसीएल (DPHCL) और दानिप्स अधिकारी मनोज मीणा को एडिशनल डीसीपी आउटर तैनात किया है।












