मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

चंडीगढ़ में 2 मंजुला बिल्डिंग गिरी मालबे में दबे पांच लोग निकले जिंदा, बचा हुआ व्यक्ति बोला अंदर 20 से 25 लोग थे, रेस्क्यू के लिए आर्मी को बुलाया गया

On: July 5, 2026 2:58 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

चंडीगढ़ में शनिवार को अचानक 54 साल पुरानी दो मंजिला बिल्डिंग गिर गई जिससे अंदर काम कर रहे बिल्डिंग मालिक और मजदूर मलवे में दब गए इसका पता चलते ही पुलिस की टीम तुरंत इंडस्ट्रियल एरिया फेस टू में पहुंची बिल्डिंग के मलवे में पांच लोगों को निकाल लिया गया है।

जिंदा बचे रमेश नाम के व्यक्ति ने कहा कि हम अंदर 20 से 25 लोग काम कर रहे थे शाम में करीब 4:30 बजे अचानक भूकंप जैसा झटका लगा और बिल्डिंग नीचे गिर गई जिससे सारे लोग दब गए मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए तुरंत एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई जिसके बाद जेसीबी के जरिए पहले लैंटर हटाया गया ताकि अंदर हवा जाती रहे और वहां दबे लोगों को जिंदगी बचाई जा सके यही नहीं आपको बता दें रेस्क्यू टीम का कहना है कि अभी उन्हें दो लोगों के दबे होने की सूचना मिली है जिसमें एक बिल्डिंग मालिक और दूसरा मजदूर है इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एमपीएस चावला ने कहा यह बिल्डिंग काफी पुरानी थी इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर 28/9 में बनी इस बिल्डिंग में स्क्रैप का काम चल रहा था यही नहीं बिल्डिंग पुरानी होने की वजह से उसकी छत गिरी है पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है फिलहाल यह पता चला है कि फर्स्ट फ्लोर पर काम करने वाले दो लोग दबे हुए हैं रेस्क्यू टीम लगातार काम में जुटी हैं वहीं अब आर्मी को बुलाया गया है।

1972 में बनी बिल्डिंग 15 दिन पहले किराए पर ली

जानकारी के अनुसार यह बिल्डिंग 1972 की अलॉटमेंट है इस दौरान इसका निर्माण हुआ था यह पूरी तरह से कमर्शियल थी करीब 15 दिन पहले ही इसको किराए पर लिया गया था अभी काम चल ही रहा था कि 2 दिन से बारिश हो रही थी इस वजह से अचानक सीलन होने से इमारत गिरी है जो लोग अंदर फंसे हुए हैं उनका नाम तरुण कौशिक और तरुण जैन है जो यूपी के मेरठ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसा शाम करीब 4:30बजे हुआ इसके तुरंत बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम पहुंची जिसे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन एनडीआरएफ को तुरंत सूचना नहीं दी गई 7:00 बजे यानी हादसे के ढाई घंटे बाद एनडीआरएफ को सूचना दी गई जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।

मेयर बोले रिनोवेशन का बिल्डिंग में काम चल रहा था

चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने कहा हादसे के समय इमारत के अंदर 6 से 7 लोग मौजूद थे इनमें से चार लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। दो लोग अभी भी मलवे में फंसे हैं लेकिन उनकी स्थिति ठीक है उनसे लगातार बातचीत की जा रही है मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद है और फंसे लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं। यही नहीं उन्होंने बताया कि यह पुरानी इमारत थी जहां रिनोवेशन का काम चल रहा था हालांकि जब सौरभ जोशी से पूछा गया कि सिविल डिफेंस की टीम ने एनडीआरएफ को लेट सूचना दी तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।

चंडीगढ़ में 2 दिन में लगातार दूसरा हादसा

मानसून की एंट्री के बाद दो दिनों में चंडीगढ़ में दो हादसे हो चुके हैं 3 जुलाई को बारिश के दौरान चंडीगढ़ कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सीईटी के पुराने मल्टीपरपज हॉल की छत भरभरा कर गिर गई थी हालांकि इस इमारत को पहले ही असुरक्षित घोषित कर खाली कर लिया गया था। इसलिए इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ वहीं 4 जुलाई को भी चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में होटल द फॉर्म के पास स्थित प्लॉट नंबर 28/9 पर एक पुरानी इमारत अचानक गिर गई मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है हादसे के बाद पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम में मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य का अभियान शुरू किया ।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

शादी के 2 महीने बाद युवक ने किया सुसाइड,तरन तारन में सल्फास निगलने से पहले वीडियो बनाया खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता था युवक

पंजाब के लुधियाना में शादी का झांसा देकर महिला से बनाए अवैध संबंध पति से चल रहा विवाद, अन्य के साथ इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी

सीएम मान के वीडियो विवाद पर एसजीपीसी बनाएगी रणनीति गोल्डन टेंपल में आज पथक सम्मेलन, कुलवंत बोले वीडियो को लेकर सिख समाज में रोष

अमृतसर के डॉ. सतिंदरजीत सिंह बाजाज एवं डॉ. रश्मि विज को स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तरीय डॉक्टर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया

अमृतसर मे मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए किसान ₹80 हजार तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं : चेयरमैन बराड़

भरत तिवारी के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, घुटनों के बल बैठकर दी श्रद्धांजलि, जीतन राम मांझी ने लिया ’यू-टर्न’, बहुजन महापंचायत के आयोजकों से की बड़ी अपील

Leave a Comment