मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह खूनी खेलः स्टेशनरी दुकानदार की पूजा करते समय गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

On: July 5, 2026 3:13 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक पर शनिवार यानी 4 जुलाई की सुबह करीब 6.45 बजे एक स्टेशनरी दुकानदार की बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब दुकानदार रोज की तरह डेरा चौक स्थित मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। एक बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने 40 वर्षीय श्याम कुमार कुशवाहा को गोली मार दी। इससे वहीं उनकी मौत हो गई। तीनों अपराधी सीमावर्ती पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर के ओर से आए थे। मौके पर मुजफ्फरपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जबकि, परिजनों और स्थानीय व्यवसायियों में काफी आक्रोश है।

मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेशनरी दुकानदार श्याम कुमार कुशवाहा प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह भी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़े। फायरिंग के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सिवाईपट्टी थाना पुलिस व परिजन जख्मी दुकानदार श्याम कुमार कुशवाहा को तत्काल इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल यानी एसकेएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखे बरामद किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ताकि, अपराधियों की पहचान की जा सके। एसकेएमसीएच में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस आपसी रंजिश सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। लेकिन, अभी तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, छानबीन चल रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब के लुधियाना में शादी का झांसा देकर महिला से बनाए अवैध संबंध पति से चल रहा विवाद, अन्य के साथ इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी

अमृतसर के डॉ. सतिंदरजीत सिंह बाजाज एवं डॉ. रश्मि विज को स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तरीय डॉक्टर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया

पटना में मलाहीपकड़ी मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी व बिजेंद्र यादव के साथ मेट्रो ट्रेन में किया सफर, खूब लगे ठहाके

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को होगा मतदान, 6 जुलाई से शुरू हो जाएगा नामांकन

बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर उपचुनाव लड़ेंगे या नहीं, दो दिन बाद उठेगा पर्दा

कात्यायनी, इराज व पत्नी राजश्री के साथ विदेश यात्रा पर जाएंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद स्थापना दिवस चार दिन पूर्व मनाने पर सियासत तेज

Leave a Comment