मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

केंद्र का पंजाब को एक और तोहफा,1419 करोड रुपए का प्रोजेक्ट फिर हुआ मंजूर, रेल मंत्री ने दिलाई पंजाब को सौगात

On: August 16, 2026 12:27 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

चंडीगढ़ (नितिन): पूर्व रेल राज्य मंत्री और BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के लिए 1,419 करोड़ रुपये के एक बड़े रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने का स्वागत किया है। बिट्टू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से सरहदी इलाकों को सीधे रेलवे नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी।

बिट्टू के मुताबिक ब्यास से कादियां और आगे बटाला-कादियां लाइन को जोड़ने सहित पंजाब के सरहदी इलाकों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए महत्वपुर्ण प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि इससे ब्यास और श्री अमृतसर साहिब से आने वाली लाइनों को पठानकोट से आने वाले रूट से जोड़ा जा सकेगा और सरहदी इलाकों के लिए सीधा रेल संपर्क और मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए करीब 166 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। जमीन अधिग्रहण, सिविल वर्क, सिग्नलिंग, वायरिंग और बिजली के काम समेत कई कामों पर बड़ी रकम खर्च होगी। बिट्टू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 1,419 करोड़ रुपये है।

बिट्टू ने आरोप लगाया कि ये प्रोजेक्ट पहले भी सरकारों की लापरवाही के कारण लटकता रहा है। अगर इसे समय पर अमल में लाया जाता तो इसकी लागत काफी कम होती पर देरी के  कारण आज  प्रोजेक्ट की लागत कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जब यह प्रोजेक्ट पहली बार तैयार किया गया था, तो लागत लगभग 500 करोड़ रुपये थी, जबकि बाद में यह 841 करोड़ रुपये और अब 1,419 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि यह लोगों के टैक्स का पैसा है और अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। बिट्टू ने चेतावनी दी कि अगर मंजूर प्रोजेक्ट्स में बेवजह देरी हुई, तो वह आने वाले दिनों में जमीनी स्तर पर मामले उठाएंगे और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही की मांग करेंगे। उन्होंने पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों और किसान संगठनों से भी अपील की कि वे पंजाब के लिए मंजूर रेलवे प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के लिए एकजुट हों।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस पर अमृतसर में बड़ी वारदात दो लोगों को गोली मार करी गई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा में चलती बस का निकला टायर, मची चीख पुकार,60 लोगों की बच्ची मुश्किल से जान

बॉलीवुड की मशहूर हसीना अनन्या राज का निधन,एक महीने तक परिवार ने छुपाया मौत का राज, अब दुनिया को पता लगा मौत का सच

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, बॉर्डर इलाके से एक बार फिर आईस ड्रग और अवैध हथियार बरामद

स्कूल वैन में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान,स्कूल वैन में सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

अमृतसर मे सरकारी आई.टी.आई. रंजीत एवेन्यू में स्वतंत्रता दिवस संबंधी विशेष समारोह आयोजित,अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों को टूल किट वितरित

Leave a Comment