मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

बॉलीवुड की मशहूर हसीना अनन्या राज का निधन,एक महीने तक परिवार ने छुपाया मौत का राज, अब दुनिया को पता लगा मौत का सच

On: August 16, 2026 12:39 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

Ananya Raj Passed Away : राष्ट्रीय ( नितिन )बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या राज का महज 27 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी। अनन्या के निधन की खबर सामने आते ही उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल है कि इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस इस दुनिया को अलविदा कह गईं। 

1 महीने बाद परिवार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी 
एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके परिवार ने पोस्ट कर के उनके निधन की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि- यह अनन्या का परिवार है। बेहद दुःख के साथ हमे बताना पड़ रहा है कि अनन्या का 15 जुलाई की देर रात निधन हो गया। उन्होंने नींद में ही शांति से अंतिम सांस ली। एक साल से अधिक समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थीं। इन परेशानियों से उबरने के लिए उन्होंने एक योद्धा की तरफ मजबूती से लड़ाई लड़ी। 

वह एक मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और उन्होंने जिंदगी को रानी की तरफ जिया। बच्चा, तुम्हारी कमी हमेशा खलेगी। हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील करते हैं। इस मुश्किल समय में हम उनकी निजति और शांति बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। 

बॉलीवुड फिल्मों में आ चुकी हैं नजर 
अनन्या राज ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया था। फिल्मों के अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा बनीं, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान मिली। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती थीं लेकिन पिछले कुछ समय से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर हालिया पोस्ट भी परिवार की तरफ से ही शेयर की गई है। 

कम उम्र में ही शुरू किया करियर 
आपको बता दें की बहुत कम उम्र से ही उन्होंने अपना करियर शुरू कर दिया था। सबसे पहले उन्हें 2016 में फिल्म 7 ऑवर्स टू गो में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने द फाइनल एग्जिट में भी काम किया है। अपनी मेहनत के बलबूते पर उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया था। 

15 जुलाई को हुआ निधन 
15 जुलाई का उनका निधन हो गया था और 15 अगस्त को उनके परिवार ने इस बात की जानकारी पूरी दुनिया के साथ शेयर की।  22 अक्टूबर 1998 में उनका जन्म हुआ और अपने जन्मदिन से 2 महीने पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment