मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

हरियाणा में चलती बस का निकला टायर, मची चीख पुकार,60 लोगों की बच्ची मुश्किल से जान

On: August 16, 2026 12:47 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब ( नितिन ):  हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हिसार से वाया बगला होकर राजस्थान के सूरतगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की एक चलती बस का अचानक टायर निकल गया। हादसे के समय बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस पर नियंत्रण पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस हिसार से सूरतगढ़ के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस बगला के पास पहुंची, अचानक तेज आवाज के साथ बस का पिछला टायर निकलकर दूर जा गिरा। टायर निकलते ही बस अनियंत्रित होकर एक तरफ झुक गई, जिससे बस के भीतर सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

 बस चालक ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई और ब्रेक लगाकर बस को सड़क किनारे सुरक्षित रोक लिया। चालक की सूझबूझ के कारण बस पलटने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद घबराए यात्री तुरंत बस से बाहर निकले।

घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज डिपो के अधिकारियों को अवगत कराया गया। यात्रियों ने रोडवेज बसों के रख-रखाव (मेंटेनेंस) को लेकर भारी नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना था कि खटारा और बिना चेकिंग के चलाई जा रही बसों के कारण यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है। बाद में यात्रियों को दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब के तरन तारन में आधी रात को हुई बड़ी घटना घर में घुसकर महिला पर फायरिंग

17 अगस्त को किन-किन पंजाब में स्कूलों में रहेगी छुट्टी जानिए पूरी लिस्ट,किस तरह की है छुट्टी पढिए पूरी खबर

79 स्कूलों पर लटकी मान्यता रद्द होने की तलवार, अब सरकार को स्कूलों को देना होगा अपना पूरा हिसाब ख़िताब

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सावन मेले का आगाज़ 10 लाख श्रद्धांलूँ की पहुंचने की करी जा रही आशंका

स्वतंत्रता दिवस पर अमृतसर में बड़ी वारदात दो लोगों को गोली मार करी गई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बॉलीवुड की मशहूर हसीना अनन्या राज का निधन,एक महीने तक परिवार ने छुपाया मौत का राज, अब दुनिया को पता लगा मौत का सच

Leave a Comment