मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

इंदिरानगर में बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर मारपीट और चोरी के प्रयास

हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ – इंदिरानगर में बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर मारपीट और चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लखनऊ कमिश्नरेट की क्राइम टीम और पूर्वी की क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना इंदिरानगर के बजरंग चौराहे की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले घर की रेकी की, फिर खाली मकान की छत के रास्ते अंदर घुसकर चोरी की साजिश रची।

23 जुलाई को आरोपियों की मुलाकात भी हुई थी।
इस मामले में पुलिस ने उदयराज उर्फ हरिहर प्रसाद और विनोद वर्मा को मानस तिराहा स्थित पार्क के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि घटना में कुल चार लोग शामिल थे। दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।


गिरफ्तार आरोपी विनोद वर्मा के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। दरअसल इंदिरानगर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार वारदातें हो रही थीं। शिकायतें भी आ रही थीं, लेकिन स्थानीय पुलिस की लापरवाही साफ दिखी। समय पर गश्त नहीं, समय पर कार्रवाई नहीं। नतीजा ये हुआ कि हादसा इतना बड़ा हो गया।
लापरवाही इतनी गंभीर थी कि इस मामले के बाद एक दरोगा और एक महिला कांस्टेबल को लाइन हाजिर करना पड़ा।
वहीं इसी मामले में एक युवक को थाने लाकर टॉर्चर किए जाने का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस का कहना है कि उस युवक का इस चोरी की घटना से कोई संबंध नहीं है।

लखनऊ कमिश्नरेट की क्राइम टीम ने इस गुड वर्क में अहम भूमिका निभाई। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment