मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे करमजीत सिंह रिंटू ने आनंद एवेन्यू में नया ट्यूबवेल लगाने और पार्क के नवीनीकरण करने का किया उद्घाटन,नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध :चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू

On: July 10, 2026 4:44 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन एवं नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने आनंद एवेन्यू मार्केट में नया ट्यूबवेल लगवाने और पार्क के नवीनीकरण करने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि आनंद एवेन्यू मार्केट में एक नए ट्यूबवेल के शुरू होने पर इलाके के लोगों और दुकानदारों को साफ़ पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है।

चेयरमैन रिंटू ने कहा कि आनंद एवेन्यू में पार्क का नवीनीकरण  इलाके के लोगों की सेहत और भलाई को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि हल्के के हर वार्ड और हर गली तक विकास पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर लोगों की मांग पर विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई भी कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आनंद एवेन्यू मार्केट को सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मार्केट में सीवरेज व्यवस्था को पूरी तरह से ठीक करवा कर फुटपाथ, इंटरलॉकिंग टाइलों से फर्श बनवाया जाएगा। यहां पर एक आधुनिक फव्वारा लगवा कर बढ़िया लाइटिंग भी लगाई जाएगी।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की सभी कॉलोनियों और मार्केट के लोगों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रीमिक्स की सड़के बनवाने का कार्य भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजाब के लोगों के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है, और लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने न केवल लोगों से किए अपने वादे पूरे किए हैं, बल्कि ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करके लोगों का दिल भी जीता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने माँ-बेटी सत्कार योजना के माध्यम से अपनी आखिरी गारंटी भी पूरी कर दी है, जिससे महिलाओं को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता मिलेगी और समाज में उनकी स्थिति मजबूत होगी। इस अवसर पर प्रणव धवन , सुनील बुतानी,राधे मेहरा,सुनील जैन , दीप डेकोर,मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 6 महीनों में 2.42 लाख से अधिक मरीजों को ₹852 करोड़ की लागत से 4.79 लाख कैशलेस उपचार प्रदान किए गए,47 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड पंजीकृत; यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है पंजाब

नई विकसित हो रही 06 अनधिकृत कॉलोनियों पर चला बुलडोजर,अमृतसर विकास प्राधिकरण (ए.डी.ए.) के जिला नगर योजनाकार (रेगुलेटरी) विंग द्वारा की गई कार्रवाई

नगर निगम अमृतसर द्वारा पुरानी सब्ज़ी मंडी तथा डीसी निवास के बाहर से अवैध कब्जे हटाए गए; अवैध शेड व कैनोपी भी हटाई गईं

12 जुलाई को अमृतसर राइडर्स द्वारा पुल मोरां (पुल कंजरी) युद्ध स्मारक तक स्मृति मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा: उपायुक्त सह जिला मज़ीस्ट्रेट दलविंदर जीत सिंह

पोलिंग स्टेशनों के रेशनलाइजेशन संबंधी उपायुक्त ने राजनीतिक दलों एवं चुनाव अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक,राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के तहत 11 एवं 12 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविरों का अधिकतम लाभ उठाने की करी अपील

Leave a Comment