मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

नवादा में एक 7 वर्षीय मासूम आर्यन राज की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज, नामजद आरोपी फरार

On: July 10, 2026 4:35 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव में एक 7 वर्षीय मासूम आर्यन राज की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी फरार है। जबकि, नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से जांच तेज करने का निर्देश दिया है। सोमवार यानी 6 जुलाई को पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान बौरी गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने उस तालाब का भी निरीक्षण किया। जहां शनिवार की शाम आर्यन राज का शव बरामद हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने नामजद आरोपी मो.कुर्बान के बगीचे की भी तलाशी कराई। परिजनों का आरोप है कि अमरूद तोड़ने को लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ था और आरोपी द्वारा परिवार को धमकियां दी गई थीं। इसी आधार पर काशीचक थाने में मो.कुर्बान सहित 2-4 अज्ञात लोगों के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि यदि आर्यन राज को नहाना होता तो वह घर के पास स्थित पुराने पोखर में जाता। उनका दावा है कि जिस तालाब से शव मिला, वह हाल ही में खुदाई कर बनाया गया था। इसलिए वे इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस ने 2 नाबालिगों से भी पूछताछ की है, जिन्होंने स्नान के दौरान डूबने से मौत होने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में फरार आरोपी के घर की तलाशी ली गई। हालांकि, इस दौरान कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से ही आरोपी घर छोड़कर फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड आरोपी के गैराज तक पहुंचा, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा हुआ। फिलहाल, पुलिस तकनीकी साक्ष्यों व अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। ताकि, इस मामले का जल्द खुलासा किया जा सके। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने स्थानीय पुलिस को हर पहलू की गंभीरता से जांच करने और किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं करने का निर्देश दिया। उधर, पूरे बौरी गांव में घटना के बाद शोक व आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों की मांग है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

बता दें कि, नवादा जिले में काशीचक थाना क्षेत्र के बौरी गांव में 7 वर्षीय मासूम आर्यन राज की निर्मम हत्या के बाद रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही लोगों ने वारिसलीगंज-काशीचक मुख्य मार्ग पर शव रखकर करीब चार घंटे तक सड़क जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, वैज्ञानिक जांच और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth 2026 Puja Muhurat & Moonrise Time: सरगी से लेकर चंद्र दर्शन तक, पंचांग के अनुसार सुहागिनें जानें करवा चौथ पूजा का सबसे उत्तम समय और सही तारीख

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में इन चीजों को रखना न भूलें, नवरात्रि में माना जाता है खास महत्व

आज का राशिफल 11 अक्टूबर 2026 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Aaj Ka Good Luck (10th October 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

पंजाब के अमृतसर मे हिट एंड रन मामलों संबंधी जिला स्तरीय बैठक में डीएलएसए अमृतसर के सचिव ने की शिरकत

बिहार विधान परिषद चुनाव-2026: नीतीश कुमार कैमरे के सामने आकर नीरज के समर्थन में वोट की अपील कर दें तो जेएसपी का प्रत्याशी वापस कर लेंगे, पीके ने जद(यू.) प्रत्याशी नीरज कुमार को दी चुनौती

Leave a Comment