मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर मे आज गायक हंसराज रघुवंशी करेंगे शिव महिमा का गुणगान पाईटैक्स ग्राउंड में होगा भव्य समागम मुख्यमंत्री समेत केजरीवाल भी करेंगे शिरकत, ट्रेफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

On: June 27, 2026 7:19 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब सरकार की ओर से अमृतसर मे आज रंजीत एवेन्यू में स्थित पाईटैक्स ग्राउंड में राज्य स्तरीय धार्मिक समागम एक शाम भगवान शिव जी के नाम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के नियमों की एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

समागम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध शिव भक्ति भजन गायक हंसराज रघुवंशी होंगे जो अपने लोकप्रिय भजनों के माध्यम से भगवान शिव जी की महिमा का गुणगान करेंगे उनके भजनों का आनंद लेने के लिए पंजाब के अलावा आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अमृतसर पहुंचने की उम्मीद है।

सीएम मान और केजरीवाल होंगे शामिल राज्य स्तरीय धार्मिक समागम में पंजाब के मुख्यमंत्री शामिल होंगे उनके अलावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत करेंगे दोनों नेता भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

समय पर पहुंचने की अपील, पंजाब सरकार के अनुसार इस राज्य स्तरीय धार्मिक समागम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना सामाजिक प्रभाव और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सहायता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। आज शाम को होने वाले समागम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन मे लोगों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करने की अपील भी की है।

चार पॉइंट्स में पढ़े जारी ट्रेफिक एडवाइजरी

एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने बताया कि अस्पताल से गुमटाला रोड और टी पॉइंट इन आउट बेकरी से कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाले मार्ग पर विशेष ट्रैफिक प्रबंधन लागू रहेगा आम लोगों से अपील की गई है कि अत्यंत आवश्यक कार्य न होने पर इन मार्गों का उपयोग करने से बचें

रंजीत एवेन्यू जाने वाले वाहन चालक रतन सिंह चौक होटल रोड बेस्ट वेस्टर्न रोड और फ्री मार्केट जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें वहीं शहर के बाहर से आने वाले लोगों को आईटीआई आनंद पार्क मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है सुचारु रूप से रखने के लिए अतरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है जबकि प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखेंगे और किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधि में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने शहर वासियों और श्रद्धालुओं से ट्रेफिक एडवाइजरी का पालन करने निर्धारित मार्गो का ही उपयोग करने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है इससे धार्मिक समागम में शांतिपूर्ण संचालन के साथ लोगों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ,अभियान की सफलता के लिए जागरूकता रैली भी निकाली गई

नगर निगम अमृतसर द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कूड़ा फैलाने पर बड़ी कार्रवाई; भारी जुर्माना लगाया गया

महाराष्ट्र सरकार को सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारे मंत्री और विधायक श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे तथा सरकार की स्थिति स्पष्ट करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अमृतसर में विधायकों मंत्रियों की पेशी से पहले ‘आप’ करेगी बैठक श्री अकाल तख्त ने आज किया तलब केजरीवाल और मान करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश 4 गिरफ्तार 10 पिस्टल और कारतूस बरामद विदेश से मिल रहे थे निर्देश, पुलिस खंगाल रही सबूत

Leave a Comment