मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब में फायरिंग के बाद चंडीगढ़ हाई अलर्ट पर पूरा शहर सेल क्लब बार में आधी रात तक चली चेकिंग सन्धिक्तों से हुई पूछताछ

On: June 27, 2026 6:56 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब के राजपुरा और बटाला में हाल ही में हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शुक्रवार देर रात पूरे शहर में विशेष सर्च अभियान चलाया गया शहर के सभी प्रमुख एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई। जबकि क्लब बार और अन्य भीड़ भाड़ वाली जगह पर पुलिस ने अचानक पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी भी सन्धिक्त गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। देर रात तक चले अभियान के दौरान सन्धिक्त लोगों से पूछताछ की गई और उनकी तलाशी भी ली गई।

क्लब और बार मे अचानक पहुंची पुलिस

चंडीगढ़ में पहले भी कई आपराधिक मामलों में क्लब और बार के जरिए बाहरी बदमाशों के शहर में आने के इनपुट सामने आते रहे हैं। इसे देखते हुए इस बार क्लब और बार की जांच की जिम्मेदारी आपरेशन सेल को सौंप गई है अभियान की निगरानी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने की। ऑपरेशन सेल टीम की टीम शुक्रवार कि देर रात अचानक शहर के विभिन्न क्लब और बार में पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की पहचान की जांच की और यह भी देखा कि क्लब में कौन-कौन मौजूद है। इसके अलावा यह भी जांच की गई की क्या समय पर बंद हो रहे हैं या नहीं जांच के दौरान पुलिस ने क्लब और बार में मौजूद लोगों से उनके पहचान पत्र भी जांचे और यह पता लगाया गया कि कौन स्थानीय चंडीगढ़ का रहने वाला है कौन ट्राई सिटी चंडीगढ़ मोहाली और पंचकूला से आया है और कौन बाहर राज्यों से पहुंचा है।

जो व्यक्ति संदिग्ध लगा उसकी मौके पर ही पूछताछ की गई जरूरत पड़ने पर उसकी तलाशी भी ली गई और कुछ लोगों को आगे की जांच के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

एसपी ने ली सभी डीएसपी की बैठक
पंजाब के राजपुरा और बटाला में हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ की एसपी कंवरदीप कौर ने पुलिस मुख्यालय में शहर के सभी डीएसपी के साथ मीटिंग की जो काफी देर तक चली जिसमें शहर की मौजूदा कानून व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम हो इसकी विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में एसपी ने स्पष्ट कहा कि चंडीगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा उन्होंने अपराधियों को निर्देश दिए कि पंजाब में हुई घटनाओं को देखते हुए शहर में अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी जाए और किसी भी संदेहजनक गतिविधि को हल्के में ना लिया जाए यही नहीं एसपी ने सभी डीएसपी को अपने-अपने सब डिवीजन में लगातार फील्ड में मौजूद रहने और नाकाबंदी करने तथा चेकिंग अभियान की स्वयं निगरानी करने के भी निर्देश दिए। थाना प्रभारी को भी अपने क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने नियमित पेट्रोलिंग करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।

संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई पुलिस की निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में गस्त बढ़ा दी है बाजारों होटल क्लब बार बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पार्क धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। दिन के साथ-साथ रात के समय भी लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है ताकि किसी भी संदेहजनक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके यही नहीं आपरेशन सेल के साथ-साथ थाना पुलिस पीसीआर और अन्य पुलिस टीमों को भी लगातार फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस शहर के अलग-अलग इलाकों में पैदल और वाहनों से गस्त कर रही है इस दौरान सन्धिक्त लोगों से पूछता की जा रही है जरूरत पड़ने पर उनकी पहचान की जांच की जा रही है और उनके सामान की भी तलाशी ली जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग द्वारा नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ,अभियान की सफलता के लिए जागरूकता रैली भी निकाली गई

नगर निगम अमृतसर द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कूड़ा फैलाने पर बड़ी कार्रवाई; भारी जुर्माना लगाया गया

महाराष्ट्र सरकार को सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारे मंत्री और विधायक श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे तथा सरकार की स्थिति स्पष्ट करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

वैशाली में दिल्ली पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, बेलसर से कथित अपहृत एक नाबालिग लड़की बरामद

अमृतसर में विधायकों मंत्रियों की पेशी से पहले ‘आप’ करेगी बैठक श्री अकाल तख्त ने आज किया तलब केजरीवाल और मान करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Leave a Comment