मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

जालंधर में जासूसी करने वाले तीन युवा गिरफ्तार पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे सोशल मीडिया के जरिए भेज रहे थे खुफिया जानकारी

On: June 27, 2026 7:55 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

जालंधर पुलिस ने आज जासूसी करने वाले तीन स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया है यह युवक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आए थे और उन्हें देश की खुफिया जानकारियां भेजने के बदले मोटी रकम मिल रही थी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गैर कानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

जालंधर पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि टीसीपी इन्वेस्टिगेशन एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन और डीएसपी इन्वेस्टिगेशन अगुवाई में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए तीनों आरोपी जालंधर के ही निवासी हैं

आरोपियों की पहचान और पाकिस्तान कनेक्शन
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र हरदेव सिंह भगत वर्मा और सचिन खोसला के रूप में हुई है जांच में सामने आया कि यह तीनों आरोपी शहजाद पट्टी और हमास गुर्जर जैसे देश-विदेशी आपराधिक तत्वों के इशारे पर भारत में एंटी नेशनल गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे यह हैंडलर्स वर्तमान में पाकिस्तान में बैठकर अपना नेटवर्क संचालित कर रहे हैं।

संवेदनशील ठिकानों की जासूसी आपको बताते हैं यह गिरोह मुख्य रूप से भारत के महत्वपूर्ण और संवेदनशील सरकारी प्रतिष्ठानों की रेकी करता था आरोपियों ने न केवल पंजाब बल्कि देश के अन्य राज्यों का भी दौरा किया था वहां जाकर उन्होंने सरकारी और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण इमारतें की खुफिया जानकारी तस्वीर और नशे एकत्र किए थे और उन्हें पाकिस्तान में बैठे अपने अकाउंट को भेजा करते थे।

पैसे का लेनदेन और सोशल मीडिया की भूमिका
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आए थे जालंधर पुलिस के पास इस बात के पुख्ता सबूत और रिकार्ड मौजूद हैं कि इन देश विरोधी गतिविधियों के लिए आरोपियों को विदेशों से फंडिंग भी की जा रही थी पुलिस को बैंक खाता खातों और चाट रिकॉर्ड से जुड़े अहम साक्षी मिले हैं

UAPA के तहत मामला दर्ज आगे भी होगी गिरफ्तारियां

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं के साथ अप ए के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस का कहना है की जांच शुरुआती चरण में है और सुरक्षा कर्म से कई महत्वपूर्ण साक्ष का खुलासा नहीं किया जा सकता पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तार या होने की संभावना जताई जा रही है.

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

शहीद मदन लाल ढींगरा के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर में राज्य स्तरीय समारोह,कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और विधायकों ने शहीद को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अमृतसर की टीया का इसरो के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट मिशन के लिए चयन

जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गुरु नानक मेडिकल कॉलेज अमृतसर में 30 बिस्तरों वाले कैदियों के वार्ड का किया उद्घाटन

फीस का दबाव, “करवाते थे प्राइवेट काम” दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय अमजोत कौर ने तंग आकर कर लिया सुसाइड,जानिए सरकार ने अब क्या लिया एक्शन

अमृतसर कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुवात,रेल राज्य मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को किया गया रवाना

अमृतसर के भंडारी ब्रिज पर परिवार का हाई वोल्टेज ड्रामा, मौके पर पहुंची पुलिस

Leave a Comment