पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से हो रही ड्रोन ड्रॉपिंग नशा तस्करी और हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पंजाब पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। बार्डर रेंज के डीआईजी हरमन वीर सिंह गिल के नेतृत्व में सीमावर्ती जिलों में विशेष नाइट ऑपरेशन और तड़के सर्च अभियान चलाए जाएंगे।
पुलिस के अनुसार जिन इलाकों में ड्रोन ड्रॉपिंग और नशे से जुड़े मामलों की संख्या अधिक है वहां रात के समय विशेष नाकाबंदी की जाएगी इसके साथ ही सुबह 4:00 बजे के साथ खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन चला कर सन्धिकत व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जाएगी इसी के तहत डीआईजी हरमन वीर सिंह गिल ने शुक्रवार देर रात अचानक से चेकिंग भी की।

अमृतसर देहात के संवेदनशील गांव में सुरक्षा और निगरानी
अमृतसर देहात के घरिंडा लोपोके, अजनाला और सीमा से सटे अन्य सवेदनशील गांव में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है इन इलाकों में नए सीसीटीवी कैमरे हाईटेक निगरानी प्रणाली और लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है ताकि ड्रोन गतिविधियों और संदेहजनक हलचल पर लगातार नजर रखी जा सके।
अभियान के दौरान हिस्ट्रीशीटर डॉन तथा तस्करी से जुड़े संदिग्ध और आपराधिक रिकार्ड वाले लोगों का सत्यापन किया जाएगा उनके घरों की तलाशी के साथ-साथ मोटरसाइकिल कार ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के दस्तावेज की भी जांच होगी यदि कोई वाहन चोरी या बिना वेलिड कागजात के पाया जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सीमावर्ती जिलों में हर हफ्ते चलेंगे विशेष और अचानक अभियान
पुलिस के अनुसार सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे जाने वाले नशीले पदार्थ और हथियार अक्सर चोरी के वाहनों या बिना पंजीकरण वाले साधनों के जरिए आगे पहुंच जाते हैं इसी कारण इस बार वाहनों की जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है यही नहीं आपको बता दें डीआईजी हरमन सिंह गिल ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा अमृतसर देहात गुरदासपुर बटाला और पठानकोट सहित सभी सीमावर्ती जिले में हर हफ्ते विशेष अभियान और आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी। पुलिस का लक्ष्य ड्रोन ड्रॉपिंग नशा तस्करी और हथियारों की तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है।









