मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में लूट मामले में चार बदमाश अरेस्ट वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन फरार आरोपी की तलाश में रेट

On: June 25, 2026 4:32 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर पुलिस ने लूटपाट के एक मामले को सुलझाते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार 21 जून की रात कारीब 11:00 बजे पश्चिम बंगाल निवासी निखिल जो अमृतसर में किराए पर रहकर कारीगरी का काम करता है अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे पांच युवकों ने उसे सुनसान पड़ी गली मे घेर लिया और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब में रखी नगदी लूटकर मौके से फरार हो गए।

4000 रूपए नगद और एक मोबाइल फ़ोन लेकर फरार

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना डी डिवीजन में मामला दर्ज किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने विशेष टीमों का गठन किया और जांच शुरू कर दी जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों शिवम,सौरव, संजू कुमार और एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार सभी आरोपी लोहगढ और इनर वर्ल्ड सिटी इलाके के रहने वाले हैं।

एक आरोपी अभी भी फरार

एसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई रकम में से ₹2000 बरामद किए गए हैं वहीं मामले का एक अन्य आरोपी विकी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस को उम्मीद है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया था पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके और फरार आरोपी के बारे में अहम जानकारी जुटा जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment