मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में पुलिस का हथियार छीनने मे बदमाश घायल, कारोबारी पर फायरिंग केस में दोनों शूटर गिरफ्तार, एक की दीवार कूदने में टूटी टांग

On: July 6, 2026 2:30 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर पुलिस ने कारोबारी पर फायरिंग करने वाले दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शहर के एक कारोबारी को पिछले कुछ समय से विदेश में बैठे गैंगस्टरों की ओर से धमकी भरी कॉले आ रही थी। इसके बाद बदमाशों ने कारोबारी की दुकान के बाहर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की हालांकि पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी। लेकिन अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर पर जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में दोनों आरोपियों तक पहुंच गई यही नहीं आपको बता दें पुलिस ने इस मामले में मजीठा क्षेत्र के रहने वाले साजनप्रीत और जशनप्रीत को गिरफ्तार किया है दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक जब पुलिस टीम सजनप्रीत को पकड़ने उसके गांव पहुंची तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए घर की छत से चलांग लगा दी इस दौरान उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस का हथियार छीन भागने की कोशिश

वहीं दूसरे आरोपी जश्नप्रीत को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने लाया जा रहा था रास्ते में उसने एक पुलिसकर्मी से सरकारी हथियार छीन कर फायरिंग करने की कोशिश की पुलिसकर्मी की सतर्कता के चलते हथियार की नली नीचे हो गई और चली गोली जशनप्रीत के पैर में लग गई इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जश्नप्रीत का संपर्क सीमा क्षेत्र के कुछ लोगों और विदेश में बैठे गैंगस्टर से था पुलिस को शक है कि फायरिंग की इस वारदात के पीछे एक बड़ा गैंग सक्रिय है पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर के तरन तारन में घरेलू विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, परिवार से मारपीट करने पर बेटी ने की थी शिकायत सब इंस्पेक्टर की वर्दी फटी कांस्टेबल की उंगली टूटी

लोकसभा क्षेत्र अमृतसर के विकास कार्यों को लेकर ‘दिशा’ समिति की बैठक आयोजित,शहर की स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य पदार्थों में मिलावट, ट्रैफिक प्रबंधन एवं विकास परियोजनाओं पर विशेष दिया जा रहा ध्यान

अमृतसर में विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन, लोगों ने जमकर की सरहाना

अमृतसर मे करमजीत सिंह रिंटू ने नई सीवरेज व्यवस्था डालने और सड़के बनाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन, नार्थ विधानसभा छेत्र मे तेज़ी से हो रहा विकास : करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर गुरदासपुर को बाढ़ से बचाने की तैयारी रवि नदी में डी सिलटिंग अभियान तेज गाद को सुरक्षित स्थानों पर किया जमा

गोल्डन टेंपल में युवकों की पिटाई वीडियो, 2 सेकंड में तीन थप्पड़ जड़े,मोबाइल चोरी की जांच कर रहे थे बैग में इंजेक्शन बीड़ी तंबाकू मिले

Leave a Comment