मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर के तरन तारन में घरेलू विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, परिवार से मारपीट करने पर बेटी ने की थी शिकायत सब इंस्पेक्टर की वर्दी फटी कांस्टेबल की उंगली टूटी

On: July 6, 2026 3:06 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

तरन तारन के गांव सोहल में घरेलू विवाद सुलझाने गई पुलिस पार्टी पर परिवार के मुखिया ने नशे की हालत में हमला कर दिया इस मामले में एएसआई और कांस्टेबल घायल है सूचना पर जब तक थाने की पुलिस फोर्स पहुंची आरोपी फरार हो चुका था।

आरोपी पर अपने परिवार को कमरे में बंद कर मारपीट करने और गाली गलौज करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है पुलिस आरोपी की तलाश में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

बेटी की शिकायत पर पहुंची पुलिस, परिवार को कमरे में बंद पाया

बेटी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और बताया की जब गांव सोहल निवासी प्रभजीत सिंह की बेटी सिमरन ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत की थी उसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पिता परमजीत सिंह नशे की हालत में सभी को गाली गलौज कर रहे थे और परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया था। यही नहीं इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना छब्बर के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह बाजवा ने एएसआई परगट सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा जब पुलिस पार्टी वहां पहुंची तो आरोपी प्रभजीत सिंह अपने परिवार के साथ हाथापाई कर रहा था पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश करी। यही नहीं समझाने पर पुलिसकर्मीयों पर हमला कर दिया।

आरोपी प्रभजीत सिंह ने गुस्से में एएसआई प्रगट सिंह पर हमला कर दिया उसने उनको घायल कर दिया उनकी वर्दी फाड़ दी और उनकी पगड़ी उतार दी पुलिस पार्टी में शामिल कांस्टेबल कुलदीप सिंह पर भी हमला किया गया जिससे उनके हाथ की एक उंगली टूट गई। घटना की सूचना मिलते ही सब डिवीजन तरन तारन के डीएसपी सुखबीर सिंह थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह बाजवा और ड्यूटी अधिकारी सब इंस्पेक्टर करण दीप मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी प्रभजीत सिंह वहां से भागने में सफल रहा। यही नहीं आपको बता दें एसआई प्रगट सिंह के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें छापेमारी कर रही है इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा की भी जांच की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर में पुलिस का हथियार छीनने मे बदमाश घायल, कारोबारी पर फायरिंग केस में दोनों शूटर गिरफ्तार, एक की दीवार कूदने में टूटी टांग

लोकसभा क्षेत्र अमृतसर के विकास कार्यों को लेकर ‘दिशा’ समिति की बैठक आयोजित,शहर की स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य पदार्थों में मिलावट, ट्रैफिक प्रबंधन एवं विकास परियोजनाओं पर विशेष दिया जा रहा ध्यान

अमृतसर में विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सड़के बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन, लोगों ने जमकर की सरहाना

अमृतसर मे करमजीत सिंह रिंटू ने नई सीवरेज व्यवस्था डालने और सड़के बनाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन, नार्थ विधानसभा छेत्र मे तेज़ी से हो रहा विकास : करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर गुरदासपुर को बाढ़ से बचाने की तैयारी रवि नदी में डी सिलटिंग अभियान तेज गाद को सुरक्षित स्थानों पर किया जमा

गोल्डन टेंपल में युवकों की पिटाई वीडियो, 2 सेकंड में तीन थप्पड़ जड़े,मोबाइल चोरी की जांच कर रहे थे बैग में इंजेक्शन बीड़ी तंबाकू मिले

Leave a Comment