मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर – कटिहार अमृतसर स्पेशल ट्रेन को लेकर अहम खबर, अब यात्रियों को होगा सीधा फायदा

On: July 29, 2026 12:44 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

रेलवे ने यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 05735/05736 अमृतसर-कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन के दोनों दिशाओं में पांच-पांच अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन अपने वर्तमान कोच संयोजन, समय-सारिणी और निर्धारित ठहराव के अनुसार संचालित होगी। ट्रेन संख्या 05735 अमृतसर-कटिहार स्पेशल 7 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 13.25 बजे अमृतसर से रवाना होगी और निर्धारित यात्रा समय के पश्चात् रात्रि 23.45 बजे कटिहार पहुंचेगी। 

वहीं, ट्रेन संख्या 05736 कटिहार-अमृतसर स्पेशल 5 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार रात 21.00 बजे कटिहार से अमृतसर के लिए प्रस्थान करेगी और निर्धारित यात्रा समय के पश्चात् सुबह 09.45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05735/05736 स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरों से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, राजपुरा, अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढी,जनकपुर रोड, शिशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम, फारबिसगंज, अररिया कोर्ट और पूर्णियां रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की आरक्षण संबंधी अधतन जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन और उनके फेरों में वृद्धि के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

बिहार के भागलपुर में भाजपा नेता उमा भूषण तांती हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी गिरफ्तार, शशि मोदी व कृष्णा मोदी की तलाश तेज

Leave a Comment