मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Punjab बार्डर पार से नहीं थम रही नशा तस्करी, 7.5 करोड़ रुपए की हैरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

On: August 19, 2026 12:20 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

तरनतारन (नितिन) : सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ़ किलो हैरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना कच्चा पक्का में मामला दर्ज कर अदालत से रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

एस.एस.पी. सुरिंदर लांबा ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर गांव मनियाला जय सिंह के नजदीक गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को हाथ में बैग लिए एक युवक खड़ा दिखाई दिया।

पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर युवक को रोककर उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपनी पहचान बलवंत सिंह उर्फ फुम्मण सिंह पुत्र मुख्तार सिंह निवासी पहूविंड, जिला तरनतारन के रूप में बताई। मौके पर डी.एस.पी. अतुल सोनी की मौजूदगी में उसके बैग की तलाशी लेने पर 1 किलो 500 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

एस.एस.पी. लांबा ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी हैरोइन की यह खेप कहां से और किस माध्यम से लेकर आया था तथा इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैंप एवं कृषि प्रदर्शनियां 8 अक्टूबर को इंदर फार्म, जंडियाला गुरु में होगा शुरू

पंजाब के जल आपूर्ति मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा बहु-करोड़ीय आपूर्ति योजना का उद्घाटन,266.95 करोड़ रुपये की लागत वाली नहरी जल आधारित बहुपक्षीय जल आपूर्ति योजना से 167 गांवों के 45 हजार से अधिक घरों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु हलके से 64वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला स्तरीय खेलों का नौवां दिन,विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

अमृतसर के रणजीत एवेन्यू पुलिस थाना नई इमारत में शिफ्ट, ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत: करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर जिले में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी -बीती शाम तक 35,766 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

Leave a Comment