मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Ludhiana Station पर नहीं रुकेंगी शान-ए-पंजाब सहित 14 Trains, यात्रियों के लिए जरूरी खबर

On: August 25, 2026 4:29 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब ( नितिन ) : अमृतसर व जालंधर सिटी से चलकर विभिन्न स्टेशनों तक जाने वाली शान-ए-पंजाब सहित 14 ट्रेनों को लुधियाना रेलवे स्टेशन के स्थान पर ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 12054 अमृतसर-हरिद्वार, 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 30 सितंबर के बजाय अब 30-31 दिसम्बर तक रहेगा।

जालंधर सिटी से दरभंगा जाने वाली 22552 ट्रेन का ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव भी 3 माह के लिए बढ़ाया गया है। पहले इसका ठहराव 27 सितंबर तक निर्धारित था, जिसे अब 27 दिसम्बर तक कर दिया गया है। इसके अलावा 14616 अमृतसर-लालकुआं का ठहराव 26 दिसम्बर तक जारी रहेगा। 15212 अमृतसर-दरभंगा और 12204 अमृतसर-सहरसा के ढंडारी कलां ठहराव को 31 दिसम्बर तक बढ़ाया गया है। शान-ए-पंजाब 12498 अमृतसर-नई दिल्ली तथा 14680 अमृतसर-दिल्ली ट्रेनों का ठहराव भी 31 दिसम्बर तक जारी रहेगा।

14650 अमृतसर-जयनगर का ठहराव 30 दिसम्बर तक, जबकि 14674 अमृतसर-जयनगर का ठहराव 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। 19326 अमृतसर-इंदौर ट्रेन के लिए भी ढंडारी कलां स्टेशन पर ठहराव 31 दिसम्बर तक जारी रहेगा। 22424 अमृतसर-गोरखपुर ट्रेन का ठहराव 27 दिसंबर तक, 14604 अमृतसर-नरपतगंज का 30 दिसंबर तक और 15532 अमृतसर-सहरसा का ठहराव 28 दिसंबर तक बढ़ाया गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment