मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

J&K : LoC पर घुसपैठ की बड़ी साजिश! जवानों ने देखा संदिग्ध, दोनों तरफ से चली गोलियां

On: August 27, 2026 9:07 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

राष्ट्रीय ( नितिन ) : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशहरा सैक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास आतंकवादियों की एक बड़ी घुसपैठ को नाकाम किया गया है। जानकारी अनुसार नौशेरा सेक्टर में सीमा पर तैनात मुस्तैद जवानों ने एक संदिग्ध आतंकवादी को भारतीय क्षेत्र में दाखिल होते देखा, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। सेना ने पूरे इलाके को घेरकर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन (खोज अभियान) शुरू कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना आज शाम लगभग 7:15 बजे की है। नौशेरा सेक्टर के अंतर्गत आने वाले 80 इन्फैंट्री ब्रिगेड क्षेत्र के रूमीधारा (20 गढ़वाल राइफल्स का सामान्य क्षेत्र) में सीमा पर लगी कटीली बाड़ (फेंस) के पास सेना की एक आरटी कॉलम पोस्ट (RT Column Post) तैनात थी। इसी दौरान मुस्तैद जवानों को पीठ पर भारी बैग टांगे (Backpack) एक संदिग्ध आतंकवादी की हरकत दिखाई दी। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी सैनिकों ने देखा कि संदिग्ध घुसपैठिया कटीली बाड़ और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LoC) के बीच के क्षेत्र में रेंगते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधि को भांपते ही सेना के आरटी कॉलम ने तुरंत मोर्चा संभाला और घुसपैठिए पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय जवानों को भारी पड़ता देख घबराए आतंकवादी ने भी खुद को बचाने के लिए सेना पर दो राउंड जवाबी फायर किए।

भारतीय सेना की 20 गढ़वाल राइफल्स के जवानों और सीमा पर लगी बाड़ के आसपास तैनात अन्य सभी सहायक टुकड़ियों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी के भागने या छिपने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त कुमुद बुलाई गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment