जालंधर ( नितिन ) : नई ट्रेन संख्या 14624/14623 छेहाटा वाराणसी सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस शुरू किए जाने के कारण रेलवे की ओर से कई ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है। इसका असर जालंधर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार जालंधर से संबंधित 7 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
इनमें 12237 वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12422 अमृतरस नंदेड एक्सप्रेस, 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस, 14617 पूर्णिया कोर्ट अमृतसर एक्सप्रेस, 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, 14649 जयनगर- अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस तथा 12357 कोलकाता टर्मिनल-अमृतसर दुर्ग्याना एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे के अनुसार 12237 वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस के वाराणसी स्टेशन से बलने के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह ट्रेन दोपहर 12.40 बजे रवाना होती थी, जबकि नवंचर से यह दोपहर 12.25 बजे रवाना होगी। इसी तरह 12422 अमृतसर-नांदेड एक्सप्रैस के अमृतसर पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। 31 अगस्त से यह ट्रेन अमृतसर स्टेशन पर पहले के मुकाबले 35 मिनट बाद पहुंचेगी। इसका नया आगमन समय शाम 4.50 बजे होगा, जबकि पहले यह शाम 4.15 बजे पहुंचती थी। 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रैस का अमृतसर पहुंचने का समय भी बदला गया है। 2 सितंवर से यह ट्रेन अमृतसर शाम 4.50 बजे पहुंचगों, जबकि पहले इसका निर्धारित समय शाम 4.15 बजे था। 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस के अमृतसर पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है। 2 सितंबर से यह ट्रेन अमृतसर शाम 5.05 बजे पहुंचेगी, जबकि पहले इसका समय शाम 4.55 बजे था।






