मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Jalandhar : नकाबपोश लुटेरों ने ठेके को बनाया निशाना, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

On: August 28, 2026 7:33 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

जालंधर ( नितिन ): थाना नूरमहल के अधीन पड़ते गांव पासला में बीती आधी रात को नकाबपोश लुटेरों ने शराब के ठेके में घुसकर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने ठेके के ताले और शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा तेजधार हथियार के बल पर कर्मचारी से मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद कथित तौर पर उसी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर कर्मचारी के बैंक खाते से 1 लाख 26 हजार रुपए की नकदी भी उड़ा ली।

पीड़ित ठेका कर्मचारी प्रेम साहू पुत्र तरबिनी साहू, मूल निवासी झारखंड, ने बताया कि रात करीब 11.45 बजे दो अज्ञात नकाबपोश युवक ठेके के बाहर लगे ताले तोड़कर और शटर क्षतिग्रस्त कर जबरन अंदर दाखिल हुए। लुटेरों ने तेजधार हथियार दिखाकर उसका करीब 25 हजार रुपए का मोबाइल फोन छीन लिया। प्रेम साहू के अनुसार, लुटेरों ने उसकी मौजूदगी में ही मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन लेनदेन कर उसके खाते से 1.26 लाख रुपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।  

मामले की सूचना मिलते ही थाना नूरमहल की पुलिस टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी गुरमीत राम ने बताया कि आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Leave a Comment