मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Himachal Solan : बद्दी में गोदाम से भारी मात्रा में लाखों की नशीली दवाइयां बरामद

On: August 27, 2026 6:43 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

राष्ट्रीय (नितिन): बद्दी में पुलिस व ड्रग विभाग ने एक कम्पनी के गोदाम से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की हैं। गौर रहे कि मई माह में पुलिस व ड्रग विभाग की टीम ने नकली और नशीली दवाओं के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया था। बद्दी में फूड लाइसैंस के तहत नकली कंपनी और बैच से नशीली दवाएं बनाई जा रही थीं और कुरियर के माध्यम से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों में भेजी जाती थीं। ये दवाइयां सिरमौर की कंपनी के नाम पर बनाई जा रही थीं। पुलिस और ड्रग विभाग ने 8 मई को 2.23 लाख से अधिक नशीली गोलियां बरामद की थीं।

इसी क्रम में पुलिस व ड्रग विभाग की टीम ने अब विभिन्न तरह की नशीली दवाइयों की करीब 3,64,000 गोलियां, करीब 19,000 कैप्सूल, करीब 43 किलोग्राम पाऊडर, 41 बोतलें सिरप तथा 49 किलोग्राबम प्रिंटिड फ्वायल आदि बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी तरह दवाइयों की करीब 23,000 गोलियां, 310 वायलज व 57 बोतलें सस्पैंशन आईपी भी बरामद हुई हैं। इसमें ड्रग नियंत्रक प्राधिकरण द्वारा ड्रग एंड कॉस्मैटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अंकित कौशल निवासी उत्तर प्रदेश के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पूरे नैटवर्क की छानबीन की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Ludhiana में दिनदहाड़े कार लूट, 5 बदमाशों ने चालक को सड़क पर फेंका; पुलिस ने किया 3 को काबू

लुधियाना मे फिर कहंदें धक्का देके भज्ज गया! हवालातियों को पेशी पर ले जाते समय पुलिस की घोर लापरवाही आई सामने

लुधियाना मे पत्नि की बीमारी दूर करने के नाम पर बड़ी ठगी, आरोपी बाबा का खुला ऐसे राज

लुधियाना के समराला चौक के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कोडा कार ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम

सनसनीखेज: लुधियाना में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, ISI को CCTV का लाइव एक्सेस देने वाला आरोपी गिरफ्तार

पंजाब मे बुरी संगत और नशे की लत का कथित फायदा उठाकर नाबालिग का शोषण, पुलिस ने दर्ज किया केस

Leave a Comment