📅 शनिवार, 28 नवंबर 2026 🕒 07:57:57 AM (IST)
न्यूज़

उत्तर प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर निर्मित होंगे बस अड्डे, निर्माण कार्य शुरू.

🕒 प्रकाशित: 27-11-2026, 08:51 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
उत्तर प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर निर्मित होंगे बस अड्डे, निर्माण कार्य शुरू. - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पत्र सूचना शाखा
सू
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में आज परिवहन निगम के सभागार कक्ष में पीपीपी मॉडल पर निर्मित हो रहे बस अड्डों की कार्य प्रगति के संबंध में कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने निर्माण प्रगतिशील कार्यों में तेजी लाने एवं ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।
News Image

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि निर्मित हो रहे बस स्टेशनों की 34 परियोजनाओं में से 08 परियोजनाओं की डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। शेष परियोजनाओं की डीपीआर 03 दिसम्बर, 2026 तक निगम मुख्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही उन्होंने संचालित कार्यों की गुणवत्ता एवं मानक की जांच थर्ड पार्टी से कराने के भी निर्देश दिये गये है।

News Image

प्रथम चरण में निर्मित होने वाले 23 बस स्टेशन में से 11 बस स्टेशनों पर निर्माण कार्य प्रारम्भ है। 09 बस स्टेशनों के डिटेल ड्राइंग सबमिशन के बाद संबंधित विकास प्राधिकरणों से मैप स्वीकृत हो चुके हैं। इन बस स्टेशनों पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। 

 द्वितीय चरण में बनने वाले 49 बस स्टेशनों में से 05 बस स्टेशन विकसित किये जाने हेतु कैबिनेट के अनुमोदनार्थ प्रेषित किया गया, जबकि 36 शेष बस स्टेशनों के लिए पुनः निविदा आमंत्रित की गयी। वहीं 24 बस स्टेशनों के लिए विट्स प्राप्त हो गयी है। टेक्निकल परीक्षण का कार्य चल रहा है। 01 दिसम्बर, 2026 को उक्त बस स्टेशनों की फाइनेसियल बिड के संबंध में आगे की कार्यवाही की जायेगी।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।