गोण्डा : गोंडा में कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछली सरकार में अखिलेश यादव की सोच सफाई तक की सीमित थी, मेरे लिए यह उत्तर प्रदेश एक परिवार की तरीके से है, 25 करोड़ की जनसंख्या मेरा परिवार है। सत्ता चली जाने के बाद अखिलेश यादव परेशान हो गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के मार्ग में बाधाएं खड़ी करने वाले लोग अपनी कुर्सी बचाने के लिए नोएडा जाने से बचते थे। नोएडा को लूट-खसोट का माध्यम बना दिया गया था। आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण निवेश के प्रमुख केंद्र बन चुके हैं। पिछली सरकारों की सोच कट्टा और बम तक सीमित थी। हमने अवैध ठिकानों को ध्वस्त किया और आज उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस जैसी बैलिस्टिक मिसाइल का निर्माण हो रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस की ताकत दुनिया ने देखी।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें