📅 शनिवार, 21 नवंबर 2026 🕒 02:06:48 AM (IST)
न्यूज़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ का निधन

🕒 प्रकाशित: 20-11-2026, 01:21 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ का निधन - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मातृशोक : 91 वर्ष की आयु में माता सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

पौड़ी / लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।
News Image

पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार और जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने निधन की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार निधन के समय माता जी पैतृक आवास पर ही थीं। डॉक्टर को भी बुलाया गया था।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी लंबे समय से पौड़ी के पंचूर गांव में ही रह रही थीं। योगी आदित्यनाथ का परिवार भी इसी गांव में रहता है।
News Image

सीएम योगी चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर के हैं। उनके पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे, जिनका 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था।


माता सावित्री देवी के निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक और सामाजिक जगत से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को सांत्वना दी है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।