📅 शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 🕒 02:08:52 AM (IST)
politics

सपा के रोड शो में मासूम की निर्मम हत्या, गुंडों को ढूंढकर देंगे ऐसी सजा कि कई पीढ़ियां रखेंगी याद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

🕒 प्रकाशित: 19-11-2026, 04:04 PM
📍 समाचार स्थान: Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
सपा के रोड शो में मासूम की निर्मम हत्या, गुंडों को ढूंढकर देंगे ऐसी सजा कि कई पीढ़ियां रखेंगी याद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें


गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान एक किशोर की मौत पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे निर्मम हत्या करार दिया है। उन्होंने प्रशासन को सख्त निर्देश दिया कि सड़क पर अराजकता फैलाने वाले गुंडों को ढूंढ निकालें और उन्हें ऐसी कठोर सजा दिलाएं जिसे उनकी कई पीढ़ियां याद रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती। ये गुंडे और माफिया डंडे के बल पर ही सीधे होंगे। प्रदेश की सड़कें आम जनमानस के सुगम आवागमन के लिए बनी हैं, न कि सपा और कांग्रेस के गुंडों की अराजकता के लिए। यदि किसी ने दोबारा माफियागिरी दिखाने का दुस्साहस किया, तो उसे मिट्टी में मिलाने में देर नहीं लगेगी।

मुख्यमंत्री गुरुवार को गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के भारीवैसी में उत्तर प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के भूमिपूजन तथा 792 करोड़ रुपये से अधिक की 55 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया और कल्पवृक्ष का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पीड़ित परिवार से मिलेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि झंगहा से गोरखपुर पढ़ने आए किशोर को सपा के रोड शो का शिकार बना दिया गया। माफिया के पोषक मौन रहे और संवेदना का एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने इस घटना पर शोक एवं संवेदना जताते हुए पीड़ित परिवार से मिलने की घोषणा की।

Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।