📅 गुरुवार, 26 नवंबर 2026 🕒 08:37:40 PM (IST)
अपराध

Punjab: पुरानी रंजिश को लेकर खूनी झड़प! सरपंच की कार पर पथराव

🕒 प्रकाशित: 26-11-2026, 01:08 PM
📍 समाचार स्थान: Moga, Punjab, India
Punjab: पुरानी रंजिश को लेकर खूनी झड़प! सरपंच की कार पर पथराव - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
मोगा (नितिन): पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बाघापुराना के मुदकी रोड पर पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया, जिसमें 2 युवक घायल और गांव सलीना के सरपंच अजय सिंह की गाड़ी पर पत्थरबाजी कर उसे तोडफ़ोड़ किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना बाघापुराना के प्रभारी जनक राज ने बताया कि 2024 में दो पक्षों के मध्य झगड़ा हुआ था, जिस पर उक्त मामला दर्ज किया गया था। आज वह दोनों पक्ष माननीय अदालत में उक्त मुकद्दमे की तारीख भुगतने के लिए आए थे, इसके बाद दोनों पक्ष पार्किंग में बातचीत करने के लिए एकत्रित हुए थे, तो इसी दौरान उनका झगड़ा हो गया। एक पक्ष के कुंदन निवासी गांव मानूके तथा गांव सलीना के सरपंच अजय सिंह तथा अन्य लोग मौजूद थे, जब वह अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर जाने लगे, तो मुदकी रोड पर एक अस्पताल के सामने जाम लगा हुआ था। एक गाड़ी में अजय तथा कुंदन था, जबकि दूसरी गाड़ी में बलराज तथा उसके साथी थे। 

दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर उन्हें आकर घेर लिया और गाड़ी की तोडफोड़ की और ईंट-पत्थर बरसाए। थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर वह तुरंत पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि मैंने कई लोगों से पूछताछ की है, जो लोग यह कह रहे हैं कि गोली चली है, वह झूठ है, कहीं से भी गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि, उक्त मामले में दोनों पक्षों के किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर कौंसिल के चुनाव से इसका कोई संबंध नहीं है। हम पूरी तरह से मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात है। चुनाव के दौरान किसी भी व्यक्ति को अमन-कानून भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि घायल युवकों के बयान दर्ज करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।