📅 गुरुवार, 26 नवंबर 2026 🕒 07:41:53 PM (IST)
अपराध

लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया, फैक्ट्री में ले जाकर चोर बताकर बेरहमी से पीटा

🕒 प्रकाशित: 25-11-2026, 11:21 AM
📍 समाचार स्थान: Ludhiana, Punjab, India
लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया, फैक्ट्री में ले जाकर चोर बताकर बेरहमी से पीटा - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लुधियाना(नितिन): औद्योगिक इलाके बहादुरके रोड पर लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों को एक फैक्ट्री के अंदर ले जाकर चोर करार देते हुए बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई जब दोनों दोस्त शाम को फैक्ट्री से छुट्टी कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। 

रास्ते में मोटरसाइकिल पर आए एक परिचित युवक ने उन्हें लिफ्ट देकर अपने साथ बैठाया और सीधा अरियान एक्सपोर्ट हौजरी के अंदर ले गया, जहां पहले से मौजूद ठेकेदार और अन्य साथियों ने उन्हें चोर कहकर बुरी तरह पीटा। पीड़ित कुणाल कुमार के बयानों के आधार पर थाना पुलिस ने 2 नामजद और 5-6 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए गए बयानों में शिकायतकर्ता कुणाल कुमार ने बताया कि बीती 28 अक्टूबर को वह अपने दोस्त मुकेश कुमार के साथ फैक्ट्री से छुट्टी करने के बाद पैदल ही अपने घर की ओर जा रहा था। जब वे दोनों एच.डी.एफ.सी. बैंक, बहादुरके रोड के नजदीक पहुंचे, तो पीछे से बिट्टू नामक युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया। पीड़ितों ने उसे हाथ देकर रोका और लिफ्ट लेकर उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गए। 

आरोपी बिट्टू उन्हें घर की तरफ ले जाने के बजाय धोखे से अरियान एक्सपोर्ट हौजरी के अंदर ले गया। वहां पहुंचते ही बिट्टू, मोहन ठेकेदार और उनके 5-6 अज्ञात साथियों ने दोनों दोस्तों को घेर लिया और उन पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाते हुए ("चोर कहकर") उनकी बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। जब दोनों युवकों ने बचाव के लिए शोर मचाया, तो आवाज सुनकर फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव कर दोनों पीड़ितों को हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया। जाते-जाते आरोपी उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित कुणाल कुमार की शिकायत पर थाना जोधेवाल की पुलिस ने आरोपी बिट्टू, मोहन ठेकेदार और उसके 5 से 6 अज्ञात साथियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।