📅 मंगलवार, 24 नवंबर 2026 🕒 07:11:58 PM (IST)
अपराध

Punjab के Ludhiana में बेखौफ लुटेरों का आतंक: बाइक सवार 4 बदमाशों ने चाचा-भतीजे को घेरकर लूटा

🕒 प्रकाशित: 24-11-2026, 11:43 AM
📍 समाचार स्थान: Ludhiana, Punjab, India
Punjab के Ludhiana में बेखौफ लुटेरों का आतंक: बाइक सवार 4 बदमाशों ने चाचा-भतीजे को घेरकर लूटा - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब लुधियाना (नितिन): महानगर के व्यस्त इलाकों में शुमार मोती नगर और शेरपुर चौक मार्ग पर बेखौफ लुटेरों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की रात्रि व सड़क गश्त की पोल खोल कर रख दी है।

मोती नगर, छोटी पुली फ्लाईओवर के नजदीक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार हथियारबंद बदमाशों ने स्कूटी सवार चाचा-भतीजे को घेर लिया और मारू हथियारों के बल पर डरा-धमकाकर उनके पास से 1 लाख 33 हजार 500 रुपये की नकदी, जरूरी दस्तावेज, मोबाइल फोन और उनकी स्कूटी तक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित सुभाष चंद्र के बयानों के आधार पर संबंधित थाना पुलिस ने चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए बयानों में शिकायतकर्ता सुभाष चंद्र ने बताया कि वह अपने भतीजे नीरज कुमार के साथ अपनी काले रंग की टी.वी.एस. स्कूटी पर सवार होकर शेरपुर चौक की तरफ जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार, जब वे दोनों मोती नगर, छोटी पुली फ्लाईओवर के नजदीक पहुंचे, तो पीछे से समराला चौक की साइड से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार अज्ञात व्यक्तियों ने एकदम से अपनी मोटरसाइकिल उनकी स्कूटी के आगे लगाकर उनका रास्ता रोक लिया।

रास्ता रोकने के बाद चारों बदमाशों ने चाचा-भतीजे के साथ मारपीट शुरू कर दी और मारू हथियारों से डरा-धमकाकर उनसे जबरदस्ती सारा सामान छीन लिया। लुटेरों द्वारा लूटे गए सामान का विवरण इस प्रकार है। उनका पर्स (जिसमें करीब 2,100/- रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज थे), एक काले रंग का पिट्ठू बैग (जिसमें करीब 1,30,000/- रुपये नकद और कपड़े वगैरह रखे हुए थे) तथा उनकी टी.वी.एस. स्कूटी । करीब 1,400/- रुपये नकद और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश लूटी गई नकदी, बैग और स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए। सरेराह हुई इस बड़ी लूट की वारदात के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ित सुभाष चंद्र के बयानों के आधार पर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूटपाट व मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, समराला चौक से लेकर मोती नगर फ्लाईओवर और शेरपुर चौक के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।