पुलिस ने कैलाश नगर रोड पर बाजीगर कॉलोनी के नजदीक गश्त के दौरान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन नशा तस्करों को काबू कर उनके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम (डेढ़ किलो) अफीम बरामद की है। पुलिस ने वारदात व तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती 20 नवंबर को सब-इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए गश्त कर रहे थे। जब पुलिस पार्टी कैलाश नगर रोड पर बाजीगर कॉलोनी के नजदीक पहुंची, तो वहां एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तपेश्वर यादव, सुजीत कुमार और बुद्धरंजन यादव है।।थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे अफीम की यह बड़ी खेप कहां से लेकर आए थे और लुधियाना शहर में किन-किन ग्राहकों या पेडलरों को सप्लाई करने की फिराक में थे।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें