📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 12:40:09 AM (IST)
राज्य

पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 10 किलो हेरोइन के साथ 4 गिरफ्तार

🕒 प्रकाशित: 23-10-2026, 03:41 AM
📍 समाचार स्थान: India
पंजाब में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 10 किलो हेरोइन के साथ 4 गिरफ्तार - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
अमृतसर नितिन : काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने नशा तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए साझा की। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। वे पंजाब में हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करते थे। इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और सीमा पार से जुड़े नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।