📅 मंगलवार, 24 नवंबर 2026 🕒 11:12:28 PM (IST)
स्वास्थ्य

प्रदेश सरकार की योजना से दो मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

🕒 प्रकाशित: 24-11-2026, 07:55 PM
📍 समाचार स्थान: Aligarh, Uttar Pradesh, India
प्रदेश सरकार की योजना से दो मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
अलीगढ़ : योगी सरकार की योजना ने एक बार फिर दो मासूमों को नया जीवन दे दिया। मासूमों को आवाज मिल गई और बचपन खिलखिला उठा। अलीगढ़ के दो मासूमों का कानपुर के मेहरोत्रा ईएनटी हॉस्पिटल में कोक्लियर इम्प्लांट हुआ है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इन बच्चों को चिन्हित कर सर्जरी कराई गई। योगी सरकार का संकल्प है कि गरीबी के कारण कोई भी बच्चा इलाज से वंचित न रहे। 
      अतरौली के गांव खेड़ा कल्याणपुर निवासी परमवीर का 2 वर्षीय पुत्र बचपन से बोल पाने और सुनने में असमर्थ था। इसी तरह किंजलपुर निवासी मुकेश कुमार का तीन वर्षीय बेटा युवराज सिंह भी बचपन से बोलने और सुनने में असमर्थ था। दोनों परिवार गरीब थे। इलाज का खर्च लाखों रुपये में था। परिवार के लिए यह खर्च उठाना संभव नहीं था। ऐसे में योगी सरकार की योजना इन बच्चों के लिए वरदान बनकर आई।
News Image

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना वरदान - राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत इन बच्चों को चिन्हित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव-गांव जाकर बच्चों की जांच की। जिन बच्चों में सुनने और बोलने की समस्या मिली, उन्हें आगे की जांच के लिए भेजा गया। जांच में पता चला कि दोनों बच्चों को कोक्लियर इम्प्लांट की जरूरत है। इसके बाद विभाग ने पूरी प्रक्रिया पूरी कराई। बच्चों को कानपुर के मेहरोत्रा ईएनटी हॉस्पिटल भेजा गया। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सफल सर्जरी की। एक मासूम की सर्जरी पर करीब 6 लाख रुपए खर्च हुए। अब दोनों बच्चे सुन सकेंगे और धीरे-धीरे बोलना भी सीखेंगे।

News Image

जिले में अब तक 31 बच्चों का हुआ इम्प्लांट - जिले में 2021 से अब तक करीब 31 मासूमों का कोक्लियर इम्प्लांट हो चुका है। यह योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। पहले ऐसे बच्चों का इलाज सिर्फ बड़े शहरों के महंगे अस्पतालों में होता था। गरीब परिवार अपने बच्चों का इलाज नहीं करा पाते थे। बच्चे पूरी जिंदगी गूंगे-बहरे रह जाते थे। अब सरकार ने इस योजना को आम लोगों तक पहुंचाया है। चिन्हांकन से लेकर सर्जरी तक का पूरा खर्च सरकार उठा रही है।


क्या होता है कोक्लियर इम्प्लांट - कोक्लियर इम्प्लांट एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है। इसे कान के अंदर लगाया जाता है। यह यंत्र आवाज को दिमाग तक पहुंचाता है। जिन बच्चों के कान का अंदरूनी हिस्सा काम नहीं करता, उनके लिए यही एकमात्र इलाज है। सर्जरी के बाद बच्चों को स्पीच थेरेपी दी जाती है। इससे वे बोलना सीखते हैं।

सर्जरी के बाद दोनों परिवारों में खुशी की लहर है। दोनों परिवारों ने योगी सरकार का आभार जताया है। परमवीर ने कहा कि उनका बेटा अब तक आवाज नहीं सुन पाता था। उसे पुकारने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता था। अब उम्मीद है कि वह सुनकर बोलेगा।मुकेश कुमार ने कहा कि उन्हें लगा था कि उनका बेटा कभी बोल नहीं पाएगा। सरकार की योजना से उनका बेटा नया जीवन पा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद दिया।

डीईआईसी मैनेजर मोहम्मद मोनाजिर ने बताया कि सर्जरी के बाद बच्चों को नियमित थेरेपी की जरूरत होगी। विभाग इन बच्चों की निगरानी करता रहेगा। उन्हें स्पीच थेरेपी और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर एन सिंह ने बताया कि जिले में अभी भी ऐसे बच्चों की तलाश जारी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री, आशा बहुएं और आरबीएसके टीम गांव-गांव जाकर बच्चों की जांच कर रही हैं। कोई भी बच्चा इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की मुफ्त जांच और इलाज किया जाता है। दिल की बीमारी, कटे होंठ, टेढ़े पैर, सुनने-बोलने की समस्या सहित 30 से ज्यादा बीमारियों का इलाज इसमें शामिल है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।