इस दौरान नागरिक आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपने परिवार और घर से जुड़ी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकते हैं। जानकारी सफलतापूर्वक जमा होने के बाद एक विशिष्ट स्व-जनगणना पहचान संख्या (एस.ई. आई.डी.) जारी की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 1 दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गणनाकारघर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। जो नागरिक पहले ही स्व-जनगणना कर चुके होंगे, उन्हें घर पहुंचने वाले गणनाकारों को अपनी एस. ई. आई. डी. उपलब्ध करवानी होगी, ताकि ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके।
उन्होंने जिलेवासियों से इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों तथा मित्रों को भी स्व-जनगणना के प्रति जागरूक करने की अपील की। दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि जनगणना के सटीक आंकड़े प्रभावी योजनाएं बनाने और नीतियां निर्धारित करने का आधार होते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों, परिवहन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की योजना तैयार करती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनगणना के दौरान नागरिकों से प्राप्त जानकारी निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें