पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में विभिन्न टीमों ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों के सामान, संदिग्ध व्यक्तियों और आसपास के क्षेत्रों की जांच की। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के मद्देनजर पुलिस रोजाना शहर के अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है। इसके तहत प्रमुख चौकों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर विशेष नजर रखी जा रही है।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चुनावों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से चेकिंग अभियान जारी रखा जाए। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी और गश्त भी बढ़ाई जा रही है। जालंधर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह के तलाशी अभियान लगातार जारी रहेंगे।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें