📅 सोमवार, 23 नवंबर 2026 🕒 04:27:43 PM (IST)
अपराध

एक्शन मोड में जालंधर के CP सतिंदर सिंह! की पुलिस थानों की सरप्राइज चेकिंग की, जारी किए सख्त आदेश

🕒 प्रकाशित: 23-11-2026, 04:04 PM
📍 समाचार स्थान: Jalandhar, Punjab, India
एक्शन मोड में जालंधर के CP सतिंदर सिंह! की पुलिस थानों की सरप्राइज चेकिंग की, जारी किए सख्त आदेश - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
जालंधर ( नितिन ): शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह ने आज देर रात एक बार फिर विभिन्न पुलिस थानों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का पूरी मुस्तैदी एवं गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर ने पुलिस मुलाजिमों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से अनुशासन बनाए रखने, हर समय सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस कॢमयों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहना चाहिए, ताकि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके।

गौरतलब है कि पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव की ओर से जारी निर्देशों के तहत राज्यभर में पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने और फील्ड में सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा गया है। इन निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करवाने के लिए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह स्वयं रात के समय फील्ड में उतरकर पुलिस थानों और ड्यूटी व्यवस्था की जांच कर रहे हैं। उनका यह औचक निरीक्षण पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के प्रति जवाबदेह बनाने तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें और क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करें।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।