📅 सोमवार, 23 नवंबर 2026 🕒 06:35:23 PM (IST)
न्यूज़

अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेलसेवा

🕒 प्रकाशित: 23-11-2026, 06:17 PM
📍 समाचार स्थान: Ajodhya, Uttar Pradesh, India
अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस रेलसेवा - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
अयोध्या : भारत और नेपाल के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करने की दिशा में आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर अयोध्या कैंट–जनकपुर धाम सरयू-कमला एक्सप्रेस रेलसेवा का शुभारंभ किया गया।
News Image

इस रेलसेवा का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री  बालेंद्र शाह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

News Image
इस नई रेलसेवा से अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा तथा दोनों देशों के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवागमन की सुविधाजनक व्यवस्था मिलेगी। साथ ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे। यह रेलसेवा दोनों देशों के बीच पर्यटन, व्यापार, रोजगार एवं क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी।
News Image
सरयू-कमला एक्सप्रेस रेलसेवा भारत और नेपाल की मैत्री, सांस्कृतिक विरासत तथा आपसी सहयोग का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।