📅 सोमवार, 23 नवंबर 2026 🕒 04:27:52 PM (IST)
अपराध

पंजाब मे चोरों का कहर, गरीब मजदूर के बकरे किए चोरी

🕒 प्रकाशित: 23-11-2026, 03:55 PM
📍 समाचार स्थान: Gurdaspur, Punjab, India
पंजाब मे चोरों का कहर, गरीब मजदूर के बकरे किए चोरी - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब गुरदासपुर (नितिन): थाना बहरामपुर के गांव झबकरा में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़वे के कारण गांव वासियों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। बीती रात भी चोरों ने एक गरीब मजदूर को निशाना बनाते हुए उसके घर से दो बकरे चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार के सदस्यों को बकरे गायब मिले तो उन्होंने इलाके में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

गांव वासियों का कहना है कि गांव में रोजाना चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिस कारण लोग अपने घरों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि चोर गरीब परिवारों को भी नहीं बख्श रहे हैं। इस मौके पर पीड़ित ने कहा कि उसका करीब 20 से 22 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। गांव वालों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और बकरियां चुराने वाले अज्ञात चोरों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस बारे में बहरामपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।