📅 सोमवार, 23 नवंबर 2026 🕒 03:28:05 PM (IST)
न्यूज़

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी को लगाया पुलिस कलर (फ्लैग पिन)l

🕒 प्रकाशित: 23-11-2026, 02:35 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी को लगाया पुलिस कलर (फ्लैग पिन)l - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों व उनके परिजनों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न प्रदान किया।
News Image

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ध्वज कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस, अनुशासन और जनसेवा के अटूट संकल्प का गौरवशाली प्रतीक है। 'पुलिस झंडा दिवस' हमारी गौरवशाली परंपरा, अनुशासन, त्याग और बलिदान के संकल्प का स्मरण कराता है। उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्मिकों और उनके परिजनों को 'पुलिस झंडा दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

News Image

मुख्यमंत्री योगी ने कहाकि यह ध्वज प्रत्येक पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है तथा सबके मन में विश्वास व सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करता है

News Image

मुख्यमंत्री आवास पर फ्लैग पिन लगाने के दौरान अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश, आईपीएस सुनील इमैनुअल आदि मौजूद रहे।

Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।