लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को आज पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पद्मजा चौहान, अपर पुलिस महानिदेशक, फायर सर्विस, उत्तर प्रदेश द्वारा फ्लैग पिन लगाया गया।

इस अवसर पर राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट किया। के.एस. इमैन्युअल, पुलिस महानिदेशक के जनरल स्टाफ ऑफिसर भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल जी ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मियों को पुलिस झण्डा दिवस की शुभकामनाएं दीं।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें