📅 सोमवार, 23 नवंबर 2026 🕒 02:04:44 AM (IST)
न्यूज़

ग्रामीण क्षेत्रों से चकबन्दी प्रक्रिया होगी समाप्त, मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश

🕒 प्रकाशित: 22-11-2026, 07:43 AM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
ग्रामीण क्षेत्रों से चकबन्दी प्रक्रिया होगी समाप्त, मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत ग्रामों में चकबन्दी शीघ्र समाप्त कराने के निर्देश दिये गये है, जिससे कृषकों को सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ मिल सके। उक्त क्रम में चकबन्दी आयुक्त डा० हृषिकेश भास्कर यशोद द्वारा जिन ग्रामों में चकबन्दी का कार्य ग्राम के विकास योजना के अधीन होने, नदी के कटान से प्रभावित होने, चकबन्दी योग्य क्षेत्रफल 40 प्रतिशत से कम होने, ग्राम के औद्योगिक विकास क्षेत्र के अन्तर्गत आ जाने, गुटबन्दी व दंलबन्दी होने एवं ग्राम की चकबन्दी प्रक्रिया सुचारू कराये जाने हेतु किये गये विशेष प्रयास के बावजूद कार्य आगे न बढ़ पाने के दृष्टिगत उक्त ग्रामों को अधिनियम की धारा-6(1) के अन्तर्गत चकबन्दी प्रक्रिया से पृथक किये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त क्रम में 35 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत जनपद जौनपुर के ग्राम शेरवा, 33 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत जनपद आजमगढ़ के ग्राम खेमाजीत, 28 वर्षो से चकबन्दी प्रक्रियाधीन जनपद बलिया के ग्राम रघुनाथपुर, 18 वर्ष से चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत जनपद प्रतापगढ़ के ग्राम टोडरपुर, 17 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत जनपद संतकबीर नगर के ग्राम जंगल बेलहर, एवं जनपद फिरोजाबाद के ग्राम मई गदोखर, 13 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रियाधीन जनपद हरदोई के ग्राम शेखापुर नगरिया जदीद व शेखापुर नगरिया कदीम, 12 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत जनपद चित्रकूट के ग्राम सरधुवा, कलवारा खुर्द, अरौली माफी, भटरी, वीर घुमई, अरछा बरेठी, सिंधौली, सुरसेन, चौरा, कुचारम, जनपद देवरिया के ग्राम मोतीपुर भुआल, जनपद बलिया के ग्राम धसका, जनपद मीरजापुर के ग्राम हलिया व कुशियरा, जनपद हापुड़ के ग्राम मुजफ्फरापुर बागडपुर व तिगरी, 11 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत जनपद देवरिया के ग्राम पिपरहिया, जनपद मेरठ के ग्राम हादीपुर गांवडी, जनपद सम्भल के ग्राम भरतपुर व सीकरी भगवन्तपुर, जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम गौरा पचपेड़वा, 07 वर्ष से चकबन्दी प्रक्रियाधीन जनपद उन्नाव के ग्राम दुगौरा व मझरियाकला तथा 03 वर्ष से चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत जनपद अमरोहा के ग्राम कसेरुवा, जनपद आगरा के ग्राम धनौली, जनपद फतेहपुर के ग्राम त्रिलोचनपुर, जनपद बरेली के ग्राम नवदिया ठाकुरान, जनपद मथुरा के ग्राम बिलौड़ा व ततारपुर, जनपद मीरजापुर के ग्राम रामपुर हंसवार, मटिहानी, जनपद संतकबीर नगर के ग्राम जिन्दापुर एवं जनपद सुलतानपुर के ग्राम विशुनदासपुर व कल्याणपुर सहित 20 जनपदों के 43 ग्रामों को जोत चकबन्दी अधिनियम की धारा-6 (1) के अन्तर्गत चकबन्दी प्रक्रिया से पृथक किया गया है।
                   50 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रियाधीन जनपद सुलतानपुर के ग्राम पाकड़पुर, 31 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रियाधीन जनपद चन्दौली के ग्राम कुरहना, 12 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रियाधीन जनपद चित्रकूट के ग्राम खरौंद, 11 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रियान्तर्गत जनपद मेरठ के ग्राम हादीपुर गांवडी, जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम सिकटा, 10 वर्ष से चकबन्दी प्रक्रियाधीन जनपद प्रयागराज के ग्राम आदमपुर उर्फ उपरौड़ा, 09 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रियाधीन जनपद महराजगंज के ग्राम भगवानपुर, 08 वर्षों से चकबन्दी प्रक्रियाधीन जनपद चन्दौली के ग्राम बयापुर तथा 02 वर्ष से चकबन्दी प्रक्रियाधीन जनपद हाथरस के ग्राम नगला पार में अथक प्रयास कर जोत चकबन्दी अधिनियम की धारा-52 (1) के अन्तर्गत चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण की गयी। इस प्रकार कुल 08 जनपदों के 09 ग्रामों में चकबन्दी प्रक्रिया समाप्त की गयी।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।