जालंधर ( नितिन ): श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 21 नवंबर 2026 को जालंधर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। इसके साथ ही नगर कीर्तन का रूट प्लान भी जारी कर दिया गया है।

नगर कीर्तन रूट
नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ जालंधर से शुरू होकर
SD कॉलेज
भारत सोडा फैक्ट्री
रेलवे रोड
मंडी फैंटनगंज
गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन
मिलाप चौक
फगवाड़ा गेट
शहीद भगत सिंह चौक
पंज पीर चौक
खिंगरा गेट
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अड्डा होशियारपुर
माई हीरां गेट
भगवान वाल्मीकि चौक
पटेल चौक
सब्जी मंडी चौक
जेल चौक
बस्ती अड्डा चौक
भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक)
रैनक बाजार
मिलाप चौक होते हुए
गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में समाप्त होग
ये Route रहेंगे Divert
1. मदन फ्लोर मिल चौक
2. अलास्का चौक
3. टी-पॉइंट रेलवे स्टेशन
4. इकहरी पुली दमोरिया पुल
5. किशनपुरा चौक/रेलवे फाटक
6. दोआबा चौक/रेलवे फाटक
7. पटेल चौक
8. वर्कशॉप चौक
9. कपूरथला चौक
10. चिक-चिक चौक
11. लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़
12. फुटबॉल चौक
13. टी-पॉइंट शक्ति नगर
14. नकोदर चौक
15. स्काईलार्क चौक
16. प्रीत होटल मोड़
17. मखदूमपुरा गली (फुल्लांवाला चौक)
18. प्लाजा चौक
19. कंपनी बाग चौक (पी.एन.बी. चौक)
20. मिलाप चौक
21. शास्त्री मार्केट चौक
सुबह 9 से रात 10 बजे तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट
कमिश्नरेट पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक 21 नवंबर को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक नगर कीर्तन के रूट पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित मार्गों पर जाने से बचें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। ट्रैफिक संबंधी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें