पंजाब (नितिन) : पंजाब सरकार ने आज प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया है। उनकी जगह IPS अधिकारी हरमनबीर सिंह को अमृतसर पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर को फिलहाल किसी अन्य जिले या पद पर तैनाती नहीं दी गई है। इसी बात को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि “गुरप्रीत भुल्लर के तबादले का समय कई सवाल खड़े करता है। क्या जंतर-मंतर पर कथित साजिश को लेकर उनके खुलासों से अरविंद केजरीवाल मुश्किल में पड़ गए थे?” केंद्रीय मंत्री की इस पोस्ट के बाद पंजाब के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छिड़ गई है।








