जिस गाय के गोबर से दुर्गन्ध आती हो वह सच्चा यदुवंशी हो ही नहीं सकता, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री नन्दी का पलटवार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पिछले दिनों गौशालाओं को लेकर दिए गए विवादित एवं आपत्तिजनक बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने करारा प्रहार किया है। सोशल मीडिया में पोस्ट कर मंत्री नन्दी ने अखिलेश यादव के बयान पर आपत्ति जताई है।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्री नन्दी ने लिखा है कि गाय के गोबर में दुर्गन्ध ढूंढना अखिलेश यादव के मानसिक दिवालियेपन का लक्षण है। उनकी बुद्धि कुन्द तो पहले से ही थी लेकिन तुष्टिकरण के दिमागी बुखार ने उसे शून्य कर दिया है।मंत्री नन्दी ने कहा कि दुनिया भर में रहने वाले सनातनी गौमाता की पूजा माँ के रूप में करते हैं। शास्त्रों के अनुसार गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का निवास है। गौमाता के गोबर से बने गौरी-गणेश के बिना हर धार्मिक अनुष्ठान अधूरा है।वैज्ञानिक दृष्टि से भी गाय की औषधीय एवं गुणकारी विशेषताएं प्रमाणित हो चुकी हैं। गाय के गोबर से बने इको फ्रेंडली दीपक और अन्य उत्पादों की वैश्विक माँग है। जिस व्यक्ति को गाय के गोबर से दुर्गन्ध आती हो वह सच्चा यदुवंशी हो ही नहीं सकता। वोटबैंक को खुश करने के चक्कर में अखिलेश यादव अपने कुल को कलंकित और पुरखों को लज्जित कर रहे हैं।

Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Spread the love

By Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *