आम के उत्पादन, निर्यात, प्रसंस्करण आदि को प्रोत्साहित किये जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025 का आयोजन दिनांक 04 जुलाई, 2025 से 06 जुलाई, 2025 के मध्य अवध शिल्प ग्राम, अवध विहार योजना, सेक्टर-09, अमर शहीदपथ, लखनऊ में भव्य रूप से किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश आम के उत्पादन में देश में अगृणी राज्य है। वर्ष 2024-25 में प्रदेश में 3.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की बागवानी की गयी, जो देश कुल क्षेत्रफल का 13.5 प्रतिशत है। इसी प्रकार प्रदेश में 61.46 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन हुआ, जो देश कुल उत्पादन का लगभग 27 प्रतिशत है।

प्रदेश में आम की लगभग 600 से अधिक प्रजातियों का उत्पादन किया जा रहा है, जिनमें प्रमुखरूप से दशहरी, लंगड़ा, चौसा, गौरजीत, आम्रपाली, रामकेला, रटौल, लखनऊ सफेदा, बाम्बेग्रीन एवं अन्य रंगीन प्रजातियां प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं। सहारनपुर, मेरठ, बागपत, बुलन्दशहर, अमरोहा, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, अयोध्या, लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी आदि आम उत्पादन वाले प्रमुख जनपद है।

वर्ष 2024-25 में प्रदेश से 40.31 मीट्रिक टन आम का निर्यात अन्य देशों को किया गया। वर्ष 2025 में अब तक 13.5 मीट्रिक टन आम का निर्यात अन्य देशों को किया गया।

विगत वर्ष आम महोत्सव-2024 में 07 श्रेणियों के 58 वर्गों में लगभग 600 से अधिक आम की प्रजातियों एवं प्रसंस्कृत उत्पाद का प्रदर्शन किया गयातथाजापान को आम निर्यात किये गये।आम महोत्सव-2025 में 600 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जायेगा।
इस वर्ष कार्यक्रम को आकर्षक एवं रूचिकर बनाने के उद्देश्य से आम महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।

आम महोत्सव-2025 में प्रदेश के अतिरिक्त मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र एवं अन्य प्रांतों के उद्यान विभाग के प्रतिनिधि, प्रगतिशील बागवान एवं निर्यातकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

आम महोत्सव-2025 के अवसर पर बागवानों को आम उत्पादन की उन्नत तकनीकी, तुड़ाई उपरान्त प्रबन्धन, निर्यात हेतु प्रदत्त सुविधायें, कीट-व्याधियों का प्रबन्धन, विपणन तथा निर्यात हेतु प्रदान की जाने वाली सुविधाओं आदि के बारे में कार्यशाला का आयोजन भी किया जायेगा।

आम महोत्सव-2025 में आम से बने विभिन्न पकवान एवं व्यंजन प्रदर्शित किये जायेंगे, साथ ही प्रतिभागियों द्वारा तैयार आम के पकवानों की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।

आम महोत्सव-2025 में आम विविधता प्रदर्शनी में 120 से अधिक किस्मों के प्रदर्शन, आमंत्रण (क्रेता-विक्रेता बैठक), आम खाने की प्रतियोगिता, प्रशिक्षण सेमीनार विशेष आकर्षण होंगे।

प्रदेश से अन्य देशों में आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जेवर एयरपोर्ट के पास फलों की टेस्टिंग एवं ट्रीटमेंट सेंटर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।

Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Spread the love

By Earth News Network

राजनीति, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन आदि पर तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान करता है - आपको सूचित रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *