मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पीएसटीसी पोर्टल पर लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर किया जाए निस्तारण: अनिल ठाकुर,व्यापारी किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: उपायुक्त

On: July 28, 2026 1:23 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर,। पंजाब राज्य ट्रेडर्स आयोग के उपाध्यक्ष एवं आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग के अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर ने आज जिला प्रशासनिक परिसर, अमृतसर में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन (PSTC) पोर्टल पर व्यापारियों एवं उद्योगपतियों द्वारा दर्ज लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की तथा उनके शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री अनिल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार व्यापारियों को पारदर्शी, जवाबदेह एवं समयबद्ध सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीएसटीसी पोर्टल व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक प्रभावी मंच है और इस पर दर्ज प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को बिना उचित कारण लंबित न रखा जाए तथा यदि किसी मामले में तकनीकी अथवा प्रशासनिक बाधा आ रही हो तो उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।

श्री ठाकुर ने कहा कि व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की समस्याओं का समय पर समाधान होने से न केवल सरकार के प्रति उनका विश्वास मजबूत होगा, बल्कि पंजाब में व्यापार एवं निवेश के लिए और अधिक अनुकूल वातावरण भी तैयार होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि व्यापारियों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर पंजाब राज्य ट्रेडर्स आयोग के जिला अध्यक्ष श्री शीतल जुनेजा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे राज्य में व्यापार अनुकूल वातावरण और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

उपायुक्त अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह, आई.ए.एस. ने कहा कि व्यापारी किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सप्ताह विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर पीएसटीसी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की जाती है तथा उनके शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित किया जाता है।

अतिरिक्त उपायुक्त सुश्री पल्लवी मिश्रा ने बताया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की प्रमुख शिकायतें सीवरेज व्यवस्था, बिजली की लटकती तारें, औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा राजस्व विभाग से संबंधित थीं। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है तथा संबंधित विभागों के अधिकारी व्यापारियों के साथ संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान करेंगे।

बैठक में सहायक आयुक्त सुश्री प्रगति सेठी, सहायक आयुक्त राज्य कर श्री महेश गुप्ता, सहायक आयुक्त नगर निगम श्री विशाल वधावन, डीएसपी मुख्यालय श्री बलराज सिंह, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी श्री सुखजिंदर सिंह, एसडीओ बीएसएनएल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी श्री पी.एस. सहोता, अतिरिक्त एसई पीएसपीसीएल श्री सिमरपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

कहीं व्लादिमीर पुतिन से न कह देते ’व्याकुल मत हो’, बीआरआईसीएस सम्मेलन में सम्राट चौधरी को नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी यादव का तंज

Leave a Comment