मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

जालंधर लुधियाना नेशनल हाईवे पर दो ट्रको की जोरदार टक्कर,पुल के नीचे गिरा एक ट्रक

On: July 28, 2026 5:10 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

जालंधर : जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया के नजदीक देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की आमने-सामने नहीं बल्कि आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक पुल से नीचे जा गिरा, जबकि दूसरा ट्रक ओवरब्रिज पर ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। इसके बाद एसएसएफ टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार दिया और सरकारी वाहन से उसे सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ट्रक जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे थे। ओवरब्रिज पर चढ़ते समय किसी कारण दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और नेशनल हाईवे की टीम भी मौके पर पहुंची। हाइड्रा मशीन और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाकर सड़क को साफ कराया गया, जिसके बाद यातायात दोबारा सामान्य कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों ट्रकों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की औपचारिक कार्रवाई और जांच में जुटी हुई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

Leave a Comment