मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पाकिस्तान में स्थित करतारपुर कॉरिडोर खोलने की फिर उठी मांग, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र जताई श्रद्धालुओं की भावनाएं

On: July 14, 2026 4:40 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर करतारपुर साहिब का कॉरिडोर जल्द बाहल करने की अपील की है। अपने पत्र में धामी ने कहा कि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब एक पवित्र स्थान है जहां इस धार्मिक स्थल पर दुनिया के सिख संगठन अपनी गहरी आस्था रखते हैं यही नहीं दुनिया भर से श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं।

550 में प्रकाश पर्व पर खुला था कॉरिडोर आपको बता दें धामी ने याद दिलाया के नवंबर 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर कॉरिडोर खुलने से करोड़ों सिखों की वर्षों पुरानी अरदास पूरी हुई थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालूँयों ने गुरुद्वारा साहिब के दर्शन किए थे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भारत-पाकिस्तान के बीच बने सुरक्षा हालातो के चलते कॉरिडोर बंद होने से दुनिया भर की सिख संगत में निराशा और पीड़ा है।

प्रधानमंत्री से जल्द बहाली कर शुरू करने की अपील

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि एसजी पीसी पहले भी कई प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग कर चुकी है। इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री को ज्ञापन सैंपे जा चुके हैं धामी ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए यही नहीं उन्होंने संबंधित मंत्रालयों को आवश्यक कूटनीतिक और प्रशासनिक कदम उठाकर श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश देने की मांग की है। धामी ने विश्वास जताया है कि केंद्र सरकार सिख समुदाय के इस भावनात्मक अपील पर सकारात्मक और संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment